शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Religious news : शनि देव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल और काले तिल, जानें कितनी पुरानी है ये परंपरा

शनिदेव को तेल और काले तिल चढ़ाने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं। यह परंपरा प्राचीन किस्सों से जुड़ी हुई है। भक्तों की श्रद्धा से शनिदेव प्रसन्न होकर कष्टों का निवारण करते हैं।

by SYED BUSHRA
जनवरी 11, 2025
in धर्म
significance of Shani Dev rituals
Share on FacebookShare on Twitter

Significance of Shani Dev rituals : शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मों के अनुसार फल देने वाला माना गया है। शनि देव आयु, दुख, रोग, पीड़ा, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, सेवक, और जेल जैसे कई क्षेत्रों के कारक हैं। जीवन में हर व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव झेलना पड़ता है। शनिदेव का दिन शनिवार माना गया है, इसलिए इस दिन सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने की परंपरा है। पर क्या आप जानते हैं, इसके पीछे की वजह क्या है आइए जानें।

शनिदेव और हनुमान जी का युद्ध

पुराणों में एक कथा है कि शनिदेव को अपनी शक्तियों पर घमंड हो गया था। उस समय हनुमान जी की ताकत की चर्चा हर जगह हो रही थी। शनिदेव ने हनुमान जी को युद्ध के लिए ललकारा। हनुमान जी उस समय भगवान राम की आराधना कर रहे थे। उन्होंने शनिदेव को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन शनिदेव फिर भी नहीं माने। फिर दोनों में भयंकर युद्ध हुआ।

RELATED NEWS

shiv parvati daughter ashok sundari story

Religious news : कैसे भगवान शिव का दामाद बन गया एक नाग, जानिए अशोक सुंदरी और नहुष की रहस्यमय कहानी

अप्रैल 20, 2025
Vishnu and Asuras

Religious news :असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद जिन्होंने भगवान की आराधना, जानिए इन असुरों की पैराणिक कथाएं

अप्रैल 2, 2025

हनुमान जी ने शनिदेव को युद्ध में हराया

युद्ध के दौरान हनुमान जी ने शनिदेव की खूब पिटाई की। शनिदेव बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें काफी दर्द हुआ। दर्द से राहत पाने के लिए हनुमान जी ने उनके शरीर पर सरसों का तेल लगाया। तेल लगाते ही शनिदेव का दर्द गायब हो गया। तब शनिदेव ने कहा कि जो भी भक्त मुझे तेल चढ़ाएगा, उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। तभी से शनि देव पर तेल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।

हनुमान जी ने कराया शनिदेव को मुक्त

एक अन्य कथा के अनुसार, रावण ने सभी ग्रहों को बंदी बना लिया था और शनिदेव को भी उल्टा लटकाया हुआ था। जब हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका पहुंचे, तो उन्होंने अशोक वाटिका तहस नहस कर दी। गुस्से में रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगवाई। पूंछ जलते ही लंका में आग लग गई, और सभी ग्रह वहां से भाग गए।

लेकिन शनिदेव उल्टे लटके होने की वजह से भाग नहीं पाए। हनुमान जी ने उन्हें देखा और उनके शरीर पर तेल लगाया, जिससे उनका दर्द गायब हो गया। शनिदेव ने कहा कि जो भी भक्त श्रद्धा से मुझ पर तेल चढ़ाएगा, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही जो शनिवार को हनुमान जी की पूजा करेगा, उस पर मेरी कुदृष्टि कभी नहीं पड़ेगी।

काले तिल का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, एक बार सूर्य देव ने क्रोध में शनिदेव का घर जला दिया था। बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वह शनिदेव से मिलने गए। शनिदेव ने उनका स्वागत काले तिल से किया। इस पर सूर्य देव प्रसन्न हुए। तभी से शनिदेव को काले तिल प्रिय माने गए।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को काले तिल, उड़द, सरसों का तेल, और काला कपड़ा चढ़ाएं। शनि देव पर तेल और काले तिल चढ़ाने की परंपरा का संबंध उनके दर्द और शांति से है। श्रद्धा और भक्ति से किए गए इन उपायों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

Desclaimer यह लेख धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें बताए गए तथ्य और कथाएं हिंदू धर्म की पुरानी मान्यताओं से जुड़ी हैं। कृपया ध्यान दें कि news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है और इसे केवल सांस्कृतिक संदर्भ के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

 

Tags: Hindu mythologySaturn remediesShani Dev worship
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

shiv parvati daughter ashok sundari story

Religious news : कैसे भगवान शिव का दामाद बन गया एक नाग, जानिए अशोक सुंदरी और नहुष की रहस्यमय कहानी

by SYED BUSHRA
अप्रैल 20, 2025

Ashok sundari story भगवान शिव और माता पार्वती की कहानियाँ हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही हैं। उन्हीं में...

Vishnu and Asuras

Religious news :असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद जिन्होंने भगवान की आराधना, जानिए इन असुरों की पैराणिक कथाएं

by SYED BUSHRA
अप्रैल 2, 2025

Vishnu and Asuras पौराणिक कथाओं में देवताओं और असुरों की शत्रुता का जिक्र मिलता है। आमतौर पर असुरों को भगवान...

Religious News: शनि की चाल बदलेगी, इन राशियों को मिलेगा गजब फायदा इनके अच्छे दिन आएंगे पैसों की होगी भरमार

Religious News: शनि की चाल बदलेगी, इन राशियों को मिलेगा गजब फायदा इनके अच्छे दिन आएंगे पैसों की होगी भरमार

by Sadaf Farooqui
मार्च 27, 2025

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों...

Shiv Parvati wedding story

Mahashivratri : शिव पार्वती के विवाह में किस ऋषि ने संभाला था पृथ्वी का बैलेंस, वरना दुनिया हो जाती उलट पुलट

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2025

Shiv Parvati wedding story महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के...

Next Post
UP rain

UP rain: पूर्वी यूपी में बारिश, फिर उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Youtube silver button: YouTube का सिल्वर बटन पाना इतना भी मुश्किल नहीं, जानिए कैसे

Youtube silver button: YouTube का सिल्वर बटन पाना इतना भी मुश्किल नहीं, जानिए कैसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist