दक्षिणी रूसी शहर येस्क में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक विमान एक आवासीय इमारत पर क्रैश हुआ। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, रूस के एक युध्द विमान में अचानक इंजन में खराबी आ गई। जिसके चलते विमान पर काबू नही पाया जा सका और अजोव सागर पर येस्क बंदरगाह में एक रिहायशी इलाके में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सु-34 के एक इंजन में उड़ान भरने के दौरान आग लग गई। जिसके कारण विमान नीचे गिर गया। यह अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय गवर्नर घटनास्थल पर मौजूद हैं। येस्क शहर में करीब 90 हजार लोग रहते हैं। यह रूस का एक बड़ा एयरबेस है। सूत्रों के मुताबिक विमान में लदे युध्द सामग्री के कारण धमाका बड़ा हुआ है।
बता दें, हादसे के बाद लगी आग करीब 2000 वर्ग मीटर के दायरे में फैल गई थी। जिसके बाद इमारतों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के कारण करीब 15 इमारतों में आग फैल गई थी। जिसके कारण 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 15 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, खबर है कि विमान के दोनों पायलटो ने आखिरी समय पर इजेक्ट कर लिया। जिस कारण दोनों पायलट सुरक्षित है।