नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसे लगभग हर शख्स जानता है। आज 24 अप्रैल को ये महान खिलाड़ी अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। सचिन के बारे में तो आपने काफी सुना होगा लेकिन क्या आप उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के बारे में जानते हैं। चलिए आज इस खास दिन पर हम आपको स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी के बारे में बताते हैं।
क्या आप जानते हैं सारा तेंदुलकर खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सचिन की तरह ही उनके भी काफी चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी सारा काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा सचिन की लाडली अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी काफी चर्चा मे रहती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर के कुछ नए फोटोग्राफ्स वायरल हुए हैं। सारा के इन लेटेस्ट फोटोग्राफ्स को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में सचिन की बिटिया अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
वायरल तस्वीरों में सारा अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ दिखाई दे रही हैं। मां बेटी दोनों ही इन फोटोग्राफ्स में सादगी वाले लुक में नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
आपको बता दें, जहां सारा तेंदुलकर के डैडी सचिन तेंदुलकर एक नामी क्रिकेटर हैं तो वहीं उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर भी एक क्रिकेटर हैं। इस साल के IPL मुकाबले में मुंबई इडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर खेल रहे हैं।
आपको बता दें, 12 अक्टूबर साल 1997 को जन्मी सारा अब 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ली है तो वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है।