नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय के बीच कभी लव था ये बात आज लगभग हर कोई जानता है। प्यार से शुरु हुए इस रिश्ते का अंत अच्छा नहीं रहा था जहां ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से शादी कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई तो वहीं सलमान ने भी उन्हें भुलाकर अपने करियर पर फोकस किया। भले ही अब तक सलमान खान ने शादी न की हो लेकिन आज भी उनसे शादी करने के लिए कई लड़कियां मरती हैं।
बॉलीवुड में अफेयर्स और लव के किस्से आम रहे हैं। जहां आम लोगों की जिंदगी में ज्यादातर ब्रेकअप हो जाने के बाद लोग एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते तो वहीं ग्लैमर की दुनिया ठीक इसके उलट है। इंडस्ट्री में कई सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद कब तलाक हो जाए ये कोई नहीं जानता। इतना ही नहीं तलाक के बाद भी किसी पार्टी या इवेंट में स्टार्स को बड़े प्यार से मिलते हुए देखा जाता रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन सलमान खान (Salman Khan) से गले मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। इन स्टार्स का यूं मिलना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/surajit_ghosh2/status/1737895884812353769
दरअसल फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत करते हुए दिखाई दिए। आनंद पंड़ित की इस गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी नज़र आए। इसी पार्टी में वो भी देखने को मिला जिसके बारे में लोग कभी सोचा भी नहीं करते थे। वायरल वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) सबसे पहले अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़कर उनसे मिलते हुए नज़र आए लेकिन ठीक उसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन को भी गले लगा लिया।
ये भी पढ़ें :- हॉलीवुड के मशहूर एक्टर Vin Diesel पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
अभिषेक-सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए हैं। इस क्लिप को देखने के बाद कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या आ जाती तो बहुत अच्छा होता तो वहीं दूसरे ने लिखा, अब सब ठीक हो जाएगा ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक ले रहे हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, यह पहली बार है जब मैंने अभिषेक और सलमान को इस तरह गले मिलते देखा है।