नई दिल्ली: बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से से हर कोई वाकिफ है। सलमान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने विवादों की वजह से भी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। आपको याद हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जान की तरफ बढ़ते खतरे को देख सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सेफ्टी को देखते हुए अब सलमान खान स्पेशल बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आते जाते हैं।
काला हिरण मामले के बाद बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है लेकिन क्या आप ये जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के साथ सलमान खान (Salman Khan) का कोल्ड वॉर चल रहा है। इसी में से एक हैं रणबीर कपूर। जी हां सालो पहले रणबीर कपूर से सलमान का जो विवाद हुआ था वो आज भी कायम है।
सलमान और रणबीर के बीच कैसा रिश्ता है ये किसी से छिपा नहीं है। कैटरीना कैफ के साथ एक पास्ट शेयर करने की वजह से दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच कुछ खास नहीं बनती। एक टाइम ऐसा भी था सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच की दुश्मनी की ख़बरें चारों तरफ फैली रही थी।
कहा तो ये भी जाता है कि रणबीर कपूर की वजह से ही सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ था लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि रणबीर की लाइफ में कैटरीना के आने से पहले ही ये दोनों स्टार्स पंगे कर चुके थे। उस वक्त रणबीर ने फिल्मों में अपना डेब्यू तक नहीं किया था।
वैल लगाना आपको भी झटका, तो चलिए इस Throw back स्टोरी में आपको सुनाते हैं सलमान और रणबीर के बीच हुए थप्पड़ कांड के बारे में। सलमान और रणबीर पहली बार एक हाई रेटेड पब में मिले थे उस वक्त उनके साथ संजय दत्त भी थे। सलमान और रणबीर के बीच उस वक्त उस पब में किसी बात को लेकर Argument हुई थी। ये Arument इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सलमान खान ने रणबीर कपूर को जोरदार थप्पड़ जड़ डाला था।
उस वक्त इस फाइट को पब में बढ़ने से संजय दत्त ने रोका था। सलमान के थप्पड़ के बाद रणबीर पब छोड़कर बाहर निकल गए थे। जब इस थप्पड़ कांड के बारे में सलमान के डैडी यानी सलीम खान को पता चला था तो उन्होंने रणबीर के पिता ऋषि कपूर से सलमान की इस हरकत के लिए उनसे माफी मांगी थी।
ये भी पढ़ें :- नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में Arun Govil की एंट्री, इस बार राम नहीं इस किरदार को निभाएंगे
इसमें दिलचस्प बात ये थी जब ये स्लैप कांड हुआ था तो सलमान को नहीं पता था कि रणबीर ऋषि कपूर के बेटे हैं। वैसे तो सलमान के गुस्से को बी-टाउन का हर शख्स जानता है। भले ही ये बात पुरानी हो चुकी हो लेकिन आज भी सलमान (Salman Khan) के एंगर में कमी नहीं आई है। इसका एक एगजांपल आप बिग-बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव के साथ हुए सलमान के विवाद को भी ले सकते हैं।