Sambhal: अस्पताल की पहली मंजिल पर चढ़ी भैंस, घंटों मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर बाहर निकाला

यूपी के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर सभी लोग हैरान रह जाएंगे। जहां एक भैंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुस जाने से लोगों में अफरा-तफरी मची गई। तो वहीं भैंस के इधर-उधर दौड़ने से मरीजों के साथ ही डॉक्टर भी भागते नजर आए। इस पुरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

किसी तरह की चोट नहीं आई

वहीं इसी बीच SDM संभल गुन्नौर रामकेश सिंह ने बताया कि  “भैंस रैंप के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गई थी। जिसको बाद में हटा दिया गया है। किसी को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक भैंस उत्पात मचाती हुई अस्पताल की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। जिसके बाद लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद भैंस को रस्सी से बांधकर नीचे उतारा गया और बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

अस्पताल में बना अफरा-तफरी का माहौल

आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ओपीडी पर मरीजों की भी लगी थी। इसी बीच अचानक एक भैंस रस्सी तोड़कर अस्पताल में घुस गई। पहले भैंस अस्पताल की नीचे की मंजिल पर उत्पात मचाती नजर आई फिर लोगों की भीड़ से डर कर दूसरी मंजिल पर चढ़ गई। अस्पताल में डर के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान कुछ लोग डर के कारण अस्पताल से भाग निकले जबकि कुछ लोग दरवाजा बंद कर अस्पताल के  कमरों में घुस गए। यहां कि डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने भी खुद कि कमरों में बंद कर लिया। भैंस के मालिक ने एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर भैंस को अस्पताल से बाहर निकाला गया।

Exit mobile version