जिला पंचायत सदस्य एवं विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार यादव पर गैंगरेप का आरोप लगा था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले पर संभल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
दरअसल ये मामला गुन्नौर थाना इलाके का है। जहां की विधवा महिला ने जिलापंचायत सदस्य और उसकी कार के चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुस कर रेप करने का आरोप लगाया था। साथ ही पीड़ित महिला ने धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला करीब दो महीने से ज्यादा पुराने हो चुका है। इस मामले पर पुलिस ने आज जिला पंचायत सदस्य और उसकी कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि मूलत सपा प्रष्ठभूमि का जिला पंचायत सदस्य इससे पहले गुन्नौर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें उसे चार अंकों में वोट नहीं मिले। सोशल मीडिया पर विधायक पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पर असंसदीय टिप्पणियों के कारण जिला पंचायत सदस्य से अनगिनत लोगों से छत्तीस का आंकड़ा बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी विजय यादव पहले भाजपा खेमे में आ मिला थे। लेकिन ऐन चुनाव के दिन फिर सपा खेमे में पहुंच गया। वहीं गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का बेहद करीबी बताया जाते है।
हालांकि गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े-Delhi Police के जवानों को दी जाएगी आधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग, इन खासियतों से लेस है नई Academy