Sanjeev Jeeva Murder: संजीव जीवा की तरह पत्नी पायल की भी हो सकती है हत्या, सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर की ये मांग

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। विजय यादव जौनपुर का रहने वाला था। वहीं संजीव जीवा ब्रह्मदत्त मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। संजीव जीवा की पत्नी पायल महेश्वरी ने राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा है संजीव जीवा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पति की पेशी के दौरान हत्या हो सकती है उंसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नही की थी। वहीं अब पत्नी पायल पति की हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

पत्नी पायल की जान को है खतरा

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और अपनी गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर कहा कि याचिका की कॉपी यूपी सरकार के वकील को दी जाएं। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर के फैसला करेगा जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि उसके पति की तरह उसकी जान को भी खतरा है। पायल ने कहा कि उसकी हत्या कराई जा सकती है.. इसलिए उसने अपनी गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की।

लगातार होती रही फायरिंग

अंसारी गैंग के करीबी संजीव जीवा को sc st कोर्ट परिषर के अंदर गोली मारी गई। बताया जाता है करीब 7 से 8 राउंड गोली मारी गई है संजीव जीवा की बात की जाए तो पश्चिमी यूपी का सबसे कुख्यात आरोपी संजीव जीवा माना जाता है संजीव जीवा के ऊपर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं मुन्ना बजरंगी के बाद संजीव जीवा मुख्तार अंसारी गैंग का सबसे करीबी शूटर बताया जाता है। बीते दिन कोर्ट परिसर में करीब 4:00 बजे संजीव जीवा को गोली मारी गई।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version