Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home एडिटर चॉइस

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें पूजा का समय घटस्थापना मुहूर्त

Web Desk by Web Desk
September 15, 2022
in एडिटर चॉइस, धर्म, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shardiya Navratri 2022: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है. इन्हें शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू धर्म में इन नवरात्रि का विशेष महत्व है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है और 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन दुर्गा विसर्जन पर नवरात्रि का समापन होता.

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के बीच धरती पर आती हैं उन्हें मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देती हैं. मां अम्बे की कृपा पाने के लिए इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना की जाती है. व्रत, पूजा-पाठ आदि किए जाते हैं, ताकि मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सके. नवरात्रि के 9 दिन अलग-अलग देवी की पूजा होती है. इसके बाद अष्टमी और नवमी तिथि पर कंजक करके व्रत पारण किया जाता है. आइए जानते हैं इस बार महाष्टमी और नवमी तिथि किस दिन है.

RELATED POSTS

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

October 5, 2022

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

October 5, 2022

शारदीय नवरात्रि महाष्टमी 2022

हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिन तिथि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा होता है. तिथि के घटने-बढ़ने से अष्टमी और नवमी तिथि आगे-पीछे हो जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के तिथि का क्षय अशुभ माना जाता है. इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा. इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. वहीं, नवमी 4 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है. नवरात्रि के 10वें दिन 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है.

महानवमी का महत्व

धार्मिक कथाओं के अनुसार राक्षसों के राजा महिषासुर के खिलाफ मां दुर्गा ने 9 दिनों तक युद्ध किया था. इसलिए ये पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है. नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी को मां दुर्गा की बुराई पर जीत हासिल की थी. इसलिए इसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है.

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथियां-

  • 26 सितंबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
  • 27 सितंबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 28 सितंबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 29 सितंबर (चौथा दिन)- मां कुष्मांडा की पूजा
  • 30 सितंबर (पांचवां दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
  • 1 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कात्यायनी की पूज
  • 2 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा
  • 3 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां महागौरी की पूजा
  • 4 अक्टूबर (नवमां दिन) – मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • 5 अक्टूबर (दसवां दिन)- विजयादशमी या दशहरा

शारदीय नवरात्रि पूजा का समय (Shardiya Navratri 2022 Puja Timings)

आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 26, 2022 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त – सितम्बर 27, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म

शारदीय नवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग (Shardiya Navratri 2022 Shubh Yog)

विजय मुहूर्त- शाम 02 बजकर 30 मिनट से शाम 03 बजकर 18 मिनट तक

निशिता मुहूर्त- सितम्बर 27, सुबह 12 बजकर 06 मिनट से सितम्बर 27, सुबह 12 बजकर 54 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना पूजा विधि (Shardiya Navratri Ghatasthapana Puja Vidhi)

घटस्थापना पूजन सामग्री (Ghatasthapana Pujan Samagri)

सप्त धान्य के लिए एक बड़ा मिट्टी का बर्तन, सप्त धान्य के लिए साफ मिट्टी, 7 अलग-अग तरह के अनाज, छोटा मिट्टी या पीतल का घड़ा, कलश को भरने के लिए गंगा जल, कलावा, इत्र, सुपारी, कलश में रखने के लिए सिक्का, आम या अशोक के 5 पत्ते, कलश को ढकने के लिए एक ढक्कन, अक्षत, बिना छिला हुआ नारियल, नारियल को बांधने के लिए लाल कपड़ा, गेंदे के फूल, दूर्वा घास.

घटस्थापना विधि (Ghatasthapana Vidhi)

मां दुर्गा और अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले कलश तैयार किया जाता है.

अनाज बोने के लिए सबसे पहले मिट्टी का चौड़ा बर्तन लें. मिट्टी की पहली परत को बर्तन में फैलाएं और फिर इसमें अनाज डालें. अब मिट्टी और अनाज की दूसरी परत डालें. अब मिट्टी की तीसरी और आखिरी परत को बर्तन में फैला दें. अगर जरूरी हो तो मिट्टी को सेट करने के लिए बर्तन में थोड़ा पानी डालें.

Tags: navratri 2022Navratri PujaShardiya Navratri 2022Shardiya Navratri 2022 DateWhen is Navratri 2022
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

by Abhinav Shukla
October 5, 2022
0

Moradabad: एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। मुरादाबाद में विजयदशमी के पावन त्यौहार पर बुराई के प्रतीक...

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

by Web Desk
October 5, 2022
0

हमीरपुर। राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन...

Durga Puja 2022: सिंदूर से खेलकर मनाई जाती है विजय दशमी, आज भी बंगाली समाज निभाता है सदियों पुरानी कुछ ऐसी रस्में

by Muskaan Rajput
October 5, 2022
0

Vijay Dashami 2022: आज 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जा रहा है. शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो...

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इन बातों का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियों, पढ़ें

by Muskaan Rajput
October 5, 2022
0

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो चुका है. नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां...

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इस पक्षी के दर्शन से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं, सुख-समृद्धि का होगा वास, क्यों है इतना खास

by Muskaan Rajput
October 5, 2022
0

इस साल दशहरा का त्योहार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा, ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पक्षी को देखने भाग्य...

Next Post

पुलवामा, सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान के छद्म-युद्ध के बारे में पढ़ेंगे अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र

Dev Anand एक ऐसा स्टार जिसके काले कपड़े पहनने पर सरकार ने लगा दिया था बैन, भारतीय सिनेमा को जिसने अलग पहचान दिलाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version