दिल्ली में शराब पॉलिसी को लेकर एलजी और सीएम केजरीवाल के बीच विवाद चरम पर है। जहां एक तरफ दिल्ली बीजेपी के नेता शराब पॉलिसी को लेकर सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर करोड़े की रिश्वतखोरी का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने और दिल्ली में आप की सरकार गिराने का आरोप लगा रहे हैं। असी आरोप- प्रत्यारोप में अब राजनीतिक रणनीतिकार और टीवी चैनलों की डिबेट में बीजेपी का पक्ष रखने वाली शुभ्रास्था शिखा (Shubhrastha Shikha) ने एक टीवी चैनल की डिबेट में बड़ा खुलासा किया है।
50 करोड़ रूपये का ऑफर
उन्होंने डिबेट के दौरान कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उन्हें टीवी डिबेट में दिल्ली की शराब पॉलिसी पर ना बोलने के लिये 50 करोड़ रूपये देने का ऑफर दिया है। उन्होंने डिबेट में कहा कि ये ऑफर उन्होंने फोन करके दिया। लेकिन उन्होंने इस फोन कॉल को रिकार्ड नहीं किया है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तरह-तरह के आरोप लगा कर कॉल रिकार्डिंग की बात कर रहे हैं और उस कॉल रिकार्डिंग को किसी से साढा नहीं कर रहे हैं उसी तरह से वो भी इस ऑपर वाले काल रिकार्डिंग को समय आने पर सभी के सामने रखेंगी। जिस पर डिबेट में मौजूद दूसरे नेता हंसने लगे।
कौन हैं शुभ्रास्था शिखा
शुभ्रास्था शिखा भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार, लेखक और डीबेटर (टीवी स्तंभकार) हैं। उन्होंने पुस्तक “सारागढ की आखिरी लड़ाई” लिखी है। जो काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, इस पुस्तक के सह-लेखक उनके पति “रजत सेठी” हैं। शुभ्रास्था शिखा ने मिरांडा हाउस से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए.) की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर(Graduation) भी किया हैं। शुभ्रास्था शिखा ने इस दौरान सर्वश्रेष्ठ डिबेटर के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
शुभ्रास्था ने जून 2013 में सिटीजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) की भी स्थापना की है। शुभ्रा ने असम विधानसभा चुनाव 2016 में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी कार्य किया है। वर्तमान में, वह फेलो इन इंडिया फाउंडेशन काम कर रही हैं। शुभ्रास्था का की सलाना कमाई 70,000 अमेरिकी डॉलर (2018 के अनुसार) है।
शुभ्रास्था रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बिहार चुनाव में काम कर चुकी हैं। बीजेपी को नार्थ ईस्ट में जीताने का श्रेय शुभ्रास्था और उनके पति को जाता हैं। इनके नेतृत्व में बीजेपी ने असम में 87 विधानसभा सीट जीती थी।
इसे भी देखिये :-KRK: जाने माने फिल्म समीक्षक KRK को इस वजह से किया मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार