नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए Arjuna Award से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पाने वाले शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं। शमी ने 2023 में वनडे विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट में कुल 24 विकेट लिए थे। जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा इस अवार्ड्स के लिए उनके नाम की सिफारिस की गई थी। मोहम्मद शमी भारत के लिए अब तक खेले गए कुल 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट हासिल किए हैं। वही खेले गए 101 वनडे मैच में उनके नाम 195 और 23 टी20 में 24 विकेट हैं।
अभी तक 58 क्रिकेटरों को Arjuna Award
गौरतलब है कि दो साल बाद किसी क्रिकेट खिलाड़ी को यह सम्मान दिया गया है। पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह सम्मान दिया गया था। उनके बाद शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कुल 58 क्रिकेट खिलाड़ियों में 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का शामिल हैं। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी सलीम दुर्रानी हैं जिन्हे 1961 में यह सम्मान मिला था। अभी तक इस सम्मान से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम…
वर्ष- नाम
2023-मोहम्मद शमी
2021-शिखर धवन
2020-ईशांत शर्मा
2019-रवींद्र जडेजा
2017-चेतेश्वर पुजारा
2016-अजिंक्य रहाणे
2015-रोहित शर्मा
2014-रविचंद्रन अश्विन
2013-विराट कोहली
2012-युवराज सिंह
2011-जहीर खान
2009-गौतम गंभीर
2003-हरभजन सिंह
2002-वीरेंद्र सहवाग
2001-वीवीएस लक्ष्मण
2000-वेंकटेश प्रसाद
1998-नयन मोंगिया
1998-राहुल द्रविड़
1997-अजय जडेजा
1997-सौरव गांगुली
1996-जवागल श्रीनाथ
1995-अनिल कुंबले
1994-सचिन तेंदुलकर
1993-मनोज प्रभाकर
1993-किरण मोरे
1989-मदन लाल
1986-मोहम्मद अजहरुद्दीन
1984-रवि शास्त्री
1982-मोहिंदर अमरनाथ
1981-दिलीप वेंगसरकर
1980-सैयद किरमानी
1980-चेतन शर्मा
1979-कपिल देव
1977-गुंडप्पा विश्वनाथ
1975-सुनील गावस्कर
1972-एकनाथ सोलकर
1972-बीएस चंद्रशेखर
1971- एस वेंकटराघवन
1970-दिलीप सरदेसाई
1969-बिशन बेदी
1968-ईरापल्ली प्रसन्ना
1967-जीत वाडेकर
1966-चंडू बोर्डे
1965-विजय मांजरेकर
1964-मंसूर अली खान पटौदी
1961-सलीम दुर्रानी
अर्जुन पुरस्कार किसे दिया जाता है
Arjuna Award भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदशन के लिए खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाता है। हर साल अलग अलग खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया जाता है। पहली बार यह सम्मान 1961 में दिया गया था, उसके बाद इसमें कई विस्तार किए गए। इस सम्मान के लिए सम्मान के प्रतीक के रूप में खिलाड़ी को अर्जुन की एक कांस्य मूर्ति, प्रमाण पत्र, वस्त्र और 15 लाख रुपये (पहले यह राशि 5 लाख थी) का चेक प्रदान किया जाता है।