Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

कप्तानी छीनी जाने के बाद शिखर ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरा ध्यान विश्व कप पर है

Web Desk by Web Desk
August 13, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन(Shikhar Dhawan) ने कहा है कि उनका ध्यान अगले एकदिवसीय विश्व कप पर है। ऐसे में वह अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं।
एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में धवन ने आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी योजना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आईसीसी(ICC) टूर्नामेंट में खेलना पसंद है, जिसमें खेलने पर हमेशा एक अलग एहसास और संतुष्टि होती है।
धवन ने कहा कि जब भी मैं भारत की जर्सी पहनता हूं, दबाव हमेशा रहता है लेकिन मुझे पता है कि उस दबाव को कैसे हैंडल करना है। उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान, प्रक्रिया और तैयारी किसी भी टूर्नामेंट के लिए समान होती है, जिसमें मैं खेल रहा हूं।

सलामी बल्लेबाज ने कहा कि मेरा ध्यान अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप पर है और उसके लिए मैं भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं और उनमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। बीच में आईपीएल(IPL) भी है, इसलिए मैं वहां प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा और घरेलू एकदिवसीय और टी-20 मैच खेलूंगा तथा खुद को फिट और तैयार रखूंगा।
धवन ने भारतीय टीम की कप्तानी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की कप्तानी करना हमेशा सम्मान की बात होती है। कप्तानी के लिए मेरा दृष्टिकोण शांत और आक्रामक होना है अर्थात अंदर से आक्रामक और बाहर से शांत।
धवन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी टीम मैदान पर खेल का आनंद ले। मुझे युवा खिलाड़ियों को सलाह देना अच्छा लगता है और यह मुझमें नेतृत्व के गुणों को सामने लाता है।

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन(Shikhar Dhawan) इस समय जिम्बाब्वे(Zimbabwe) दौरे पर गई टीम का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे में भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला (ODI Series) खेलेगी। श्रृंखला में धवन उप कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले उन्हें इस दौरे के लिए कप्तान बनाया गया था लेकिन आखिरी वक्त में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के फिट होकर वापसी करने के बाद उनको यह जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया। यह श्रृंखला 18 से 22 अगस्त तक खेली जाएगी।

Tags: Cricket Newscricket news hindiind vs zimindia vs zimbabweShikhar Dhawan
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post

14 वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ नागरिक अभिनंदन

'जो हाल सत्येंद्र जैन का हुआ, वो अब सिसोदिया को होगा', बीजेपी ने 'आप' पर बोला हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist