BCCI ने गुरूवार 8 दिसंबर को जनवरी से मार्च 2023 में होने वाले तमाम मैचों का कार्यक्रम जारी किया है, जनवरी में भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत को दौरा करेगी और दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके साथ भारतीय टीम 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। बता दें ये सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे यानी जनवरी से मार्च तक श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी। जिसके लिए BCCI ने 17 वेन्यू चुने हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको भारतीय टीम का श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले कुल 19 मैचों का पूरा कार्यक्रम बताएंगे।
सबसे पहले 3 जनवरी से 15 जनवरी के बीच श्रीलंकाई टीम भारत का दौरा करेगी, दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी।
श्रीलंका टूर ऑफ इंडिया 2022-23 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-
मैच | तारीख | स्थान |
पहला टी20 | 3 जनवरी | मुंबई |
दूसरा टी20 | 5 जनवरी | पुणे |
तीसरा टी20 | 7 जनवरी | राजकोट |
पहला वनडे | 10 जनवरी | गुवाहाटी |
दूसरा वनडे | 12 जनवरी | कलकत्ता |
तीसरा वनडे | 15 जनवरी | तिरुवंतपुरम |
श्रीलंका के दौरे के बाद भारतीय टीम मेजबानी करेगी न्यूजीलैंड की। दोनों टीमों के बीच 18 जनवरी से 1 फरवरी तक 3 वऩडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएंगी।
न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है –
मैच | तारीख | स्थान |
पहला टी20 | 18 जनवरी | हैदराबाद |
दूसरा टी20 | 21 जनवरी | रायपुर |
तीसरा टी20 | 24 जनवरी | इंदौर |
पहला वनडे | 27 जनवरी | रांची |
दूसरा वनडे | 29 जनवरी | लखनऊ |
तीसरा वनडे | 1 फरवरी | अहमदाबाद |
श्रीलंका और न्यूजीलैंड से निपटने के बाद भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज तो नहीं है लेकिन टेस्ट और वनडे में खूब महनत नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच 9 फरवरी से 22 मार्च तक 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल –
मैच | तारीख | स्थान |
पहला टेस्ट | 09-13 फरवरी | नागपुर |
दूसरा टेस्ट | 17-21 फरवरी | दिल्ली |
तीसरा टेस्ट | 01-05 मार्च | धर्मशाला |
चौथा टेस्ट | 09-13 मार्च | अहमदाबाद |
पहला वनडे | 17 मार्च | मुंबई |
दूसरा वनडे | 19 मार्च | वाइजैग |
तीसरा वनडे | 22 मार्च | चेन्नई |
यानी कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं कि एशिया कप और विश्व कप से पहले खूब वनडे क्रिकेट खेला जाएगा दूसरी तरफ टी20 मैच होने के कारण हमें भारत की नई टी20 टीम और कई युवा चेहरे भी देखने को मिलेंगे।