रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

Champions Trophy 2025 Afghanistan vs South Africa: अफगानिस्तानी टीम हाल के वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और वनडे विश्व कप 2023 और टी-20 विश्व कप 2024 में बड़ी टीमों को हराकर सुर्खियां बटोर चुकी है।

by Manish Pandey
फ़रवरी 21, 2025
in TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Champions Trophy 2025
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कराची में मुकाबला होगा। यह टूर्नामेंट का तीसरा और ग्रुप-बी का पहला मैच होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश में होंगी। मैच में मौसम अहम किरदार निभा सकता है। पीएमडी ने कराची में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

अफगानिस्तानी टीम हाल के वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और वनडे विश्व कप 2023 और टी-20 विश्व कप 2024 में बड़ी टीमों को हराकर सुर्खियां बटोर चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी लगातार मजबूत होती जा रही है और उन्होंने पिछले साल आईसीसी टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

Champions Trophy 2025

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम…

मार्च 20, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

मार्च 15, 2025

अफगानिस्तान की टीम को हशमतुल्लाह शाहिदी लीड कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा के हाथों में है। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी में रहमत शाह, इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, वहीं गेंदबाजी में राशिद खान, फजल हक फारूकी और अजमतुल्लाह ओमरजई पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है, जिसमें कप्तान बावुमा के अलावा टोनी डी जोर्जी, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को जेनसेन विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए तैयार होंगे।

वनडे क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो अब तक अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से अफगानिस्तान ने दो में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच सितंबर 2024 में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन हाल ही में यहां खेले गए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी फायदा मिला था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 247 रन है, जबकि सर्वाधिक स्कोर 374 रन रहा है, जो भारत ने 2008 में बनाया था। इस मुकाबले में दोनों टीमें 500 से अधिक रन बनाने की क्षमता रखती हैं, लेकिन गेंदबाजों के लिए भी यहां अवसर होंगे।

कराची के मौसम की बात करें तो पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस कम रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज, सदिकल्लाह अटल और फजल हक फारूकी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम में टोनी डी जोर्जी, हेनरिच क्लासेन, मार्को जेनसेन, केशव महाराज और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों टीमों की स्क्वाड देखें तो अफगानिस्तान के पास हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व में एक संतुलित टीम है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण है। उनके दल में रहमत शाह, इकराम अली ख़िल, इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी शामिल हैं।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान बावुमा के साथ हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, टोनी डी जोरजी, मार्को जेनसेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, रयान रिकलटन और तबरेज शम्सी टीम का हिस्सा हैं।

Tags: Champions Trophy 2025
Share197Tweet123Share49

Manish Pandey

Related Posts

Champions Trophy 2025

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम…

by Gulshan
मार्च 20, 2025

Champions Trophy 2025 : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव...

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

by Ahmed Naseem
मार्च 15, 2025

Varun Chakravarthy comeback story: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत...

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

by Sadaf Farooqui
मार्च 12, 2025

ICC Ranking: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों,...

Champions Trophy 2025

CT की क्लोजिंग सेरेमनी पर मचा बवाल, मौजूद नहीं थे PCB ऑफिशियल ICC ने चुप्पी तोड़ बताई वजह…

by Gulshan
मार्च 11, 2025

Champions Trophy 2025 : भारत ने 9 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का...

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

by Vinod
मार्च 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड...

Next Post
Government Job: अब हर परिवार में होगा एक सरकारी कर्मचारी, जानिये क्या है भारत सरकार की ये नई योजना

Government Job: अब हर परिवार में होगा एक सरकारी कर्मचारी, जानिये क्या है भारत सरकार की ये नई योजना

Astro Tips: जीवन में कभी भी नहीं होगी धन की कमी अगर, शुक्रवार की रात कर लिए ये आसान उपाय

Astro Tips: जीवन में कभी भी नहीं होगी धन की कमी अगर, शुक्रवार की रात कर लिए ये आसान उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist