गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Champions Trophy 2025 : वनडे में रोहित का टॉस से छत्तीस का आंकड़ा, भारत ने लगातार गंवाया 12वां टॉस

Champions Trophy 2025 : भारत का टॉस हारने का सिलसिला 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया.....

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 23, 2025
in Latest News, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज, 23 फरवरी को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट का छठा मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस में किस्मत के धनी नहीं रहे और लगातार दूसरा टॉस हार गए।

इससे पहले 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ भी भारत टॉस हार गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के टॉस जीतते ही भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल में लगातार 12 टॉस हारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा लगातार टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले, यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम था, जिसने 2011 से 2013 के बीच लगातार 11 टॉस गंवाए थे।

RELATED NEWS

Champions Trophy 2025

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम…

मार्च 20, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

मार्च 15, 2025

वनडे में रोहित का टॉस से छत्तीस का आंकड़ा

भारत का टॉस हारने का सिलसिला 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन-तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टॉस जीतने में नाकाम रही, जिससे कुल नौ मुकाबलों में उसे टॉस गंवाना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस गंवाया। इन लगातार 12 टॉस हारने वाले मैचों में भारत ने छह में जीत दर्ज की, चार में हार का सामना करना पड़ा, जबकि श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबला टाई रहा।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने इन 12 में से 9 टॉस गंवाए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है—फखर जमां चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह इमाम-उल-हक को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Tags: Champions Trophy 2025
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Champions Trophy 2025

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम…

by Gulshan
मार्च 20, 2025

Champions Trophy 2025 : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव...

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

by Ahmed Naseem
मार्च 15, 2025

Varun Chakravarthy comeback story: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत...

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

by Sadaf Farooqui
मार्च 12, 2025

ICC Ranking: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों,...

Champions Trophy 2025

CT की क्लोजिंग सेरेमनी पर मचा बवाल, मौजूद नहीं थे PCB ऑफिशियल ICC ने चुप्पी तोड़ बताई वजह…

by Gulshan
मार्च 11, 2025

Champions Trophy 2025 : भारत ने 9 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का...

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

by Vinod
मार्च 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड...

Next Post
‘रो एंड को कंपनी’ का Champions Trophy में दबदबा, Team India के बॉलर्स ने Pakistan को 241 रन पर समेटा

‘रो एंड को कंपनी’ का Champions Trophy में दबदबा, Team India के बॉलर्स ने Pakistan को 241 रन पर समेटा

Virat Kohli फिर बने ‘चेस मास्टर’ और जड़ दिया 51वां शतक, Team India ने Champions Trophy में Pakistan को शिकस्त देकर रचा इतिहास

Virat Kohli फिर बने ‘चेस मास्टर’ और जड़ दिया 51वां शतक, Team India ने Champions Trophy में Pakistan को शिकस्त देकर रचा इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist