रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

CWG 2022: फाइनल में पहुंची मंजू बाला तो वहीं भाविना पटेल को मिला सेमीफाइनल का टिकट

by Web Desk
अगस्त 4, 2022
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

बर्मिंघम में जारी 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खेमें के समस्त खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। 4 अगस्त को 7वें दिन भी कई भारतीय खिलाड़ियों के मैच हुए जिनमें से कुछ ने जीत भी दर्ज की है।

पैरा टेबल टेनिस में महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची भाविना पटेल

RELATED NEWS

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे  की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

अगस्त 3, 2026
Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

अगस्त 1, 2026

भारत की स्टार पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी और टोक्यो पैरालिंपिक पदक विजेता भाविना पटेल(Bhavina Patel) राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपने तीसरे मैच में फिजी के अकानिसी लाटू को हराकर महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

भाविना ने अपने महिला एकल वर्ग 3-5 के मैच में, लाटू को 11-1, 11-5, 11-1 से हराया। उन्होंने अपने पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया की डेनिएला डि टोरो और नाइजीरिया की इफेचुकुडे इकपियोई के खिलाफ जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

दूसरी ओर, बेबी सहाना रवि ऑस्ट्रेलिया की यांग कियान से हारकर महिला एकल प्रतियोगिता से बाहर हो गईं हैं।

महिला एकल वर्ग 6-10 मैच में तीन गेम में 11-4,11-4,11-4 से हारने के बाद रवि प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वह इससे पहले नाइजीरिया की फेथ ओबाज़ुए और मलेशिया की ग्लोरिया ग्रासिया वोंग से हार चुकी थीं। वह ग्रुप 1 में सबसे नीचे रहीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा।

मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में पहुंची

मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दरअसल, मंजू बाला( Manju Bala) ने 59.68 मीटर का थ्रो किया और क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं. हालांकि, भारत की दूसरी एथलीट सरिता फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं. सरिता ने 57.48 मीटर का थ्रो किया, लेकिन फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. सरिता 13वें स्थान पर रहीं, जबकि टॉप 12 एथलीट को फाइनल में जगह मिली।

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु(PV sindhu) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिंधु ने गुरूवार को खेले गए अंतिम 32 मुकाबले में मालदीव की फतिमाह नबहा को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

इसके अलावा स्टार भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास(Hima Das) ने गुरुवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दौर की हीट टू में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Tags: Commonwealth Gamescommonwealth games 2022commonwealth games 2022 india wincommonwealth games bermingham 2022
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे  की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Golden Story: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए कई यादगार पल लेकर आए हैं। इन खेलों में सिर्फ मेडल ही...

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Game Changer: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो से ऐतिहासिक खबर सामने आई। अस्मिता डे के गोल्ड जीतने...

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 5, 2022

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसी बात बोल गए PM मोदी

by Web Desk
अगस्त 15, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित...

Next Post

मशरूम में छिपे हैं सेहत के राज

नई शराब नीति से एक साल में केजरीवाल ने कमाएं इतने करोड़, सांसद ने किया दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist