रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

CWG 2022: बचपन में पोलियो से जूंझ रहा था भारत को गोल्ड मेडल जीतने वाला ये धांसू वेटलिफ्टर

by Web Desk
अगस्त 5, 2022
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

पैरा पावर लिफ्टर सुधीर ने भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक जीता है। वह बचपन में पोलियो से जूझ चुके हैं। उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में 212 किलोग्राम वजन उठाने के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही सुधीर ने गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। सुधीर लगातार सात बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। देशवासियों को उनसे राष्ट्रमंडल में भी सोना जीतने की ही उम्मीद थी। सुधीर ने भारतीयों को निराश नहीं किया और स्वर्ण जीतकर उम्मीदों पर खरे उतरे। सुधीर दो बार के स्ट्रांगमैन ऑफ इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

हरियाणा के सोनीपत के गांव लाठ में किसान परिवार में जन्मे सुधीर बचपन से ही प्रतिभावान रहे हैं। पांच वर्ष की आयु में पैर में परेशानी के चलते वह दिव्यांग हो गए। सुधीर पोलियो का शिकार हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 2013 में शरीर को फिट रखने के लिए उन्होंने पावर लिफ्टिंग शुरू की थी। इसमें लगातार अभ्यास करते रहने की वजह से उन्होंने इस खेल को जीवन का हिस्सा बना लिया।

RELATED NEWS

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे  की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

अगस्त 3, 2026
Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

अगस्त 1, 2026

पैरा खिलाड़ी वीरेंद्र धनखड़ से प्रेरित होकर सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग शुरू की थी। महज दो साल की मेहनत से ही वह नेशनल तक पहुंचे और राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यहीं से सुधीर के मन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की उम्मीद जगी। सुधीर लगातार सात साल से नेशनल्स में पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण जीतते आ रहे हैं।

साल 2021 और 2022 में सुधीर ने स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारी की। और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे। फाइनल में उनके आसपास भी कोई नहीं था। नाइजीरिया के 74.10 किलो वजन वाले इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने 192 किलो वजन उठाया और 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Tags: Commonwealth Gamescommonwealth games 2022commonwealth games 2022 india wincommonwealth games bermingham 2022
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे  की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

Two Heroes: साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता पैर गंवाने वाले सोमन की जज्बे की जीत, कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Golden Story: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए कई यादगार पल लेकर आए हैं। इन खेलों में सिर्फ मेडल ही...

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

Commonwealth Games : दशकों का इंतजार खत्म, किसने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हरा जूडो में दिलाया ऐतिहासिक दूसरा गोल्ड

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Game Changer: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो से ऐतिहासिक खबर सामने आई। अस्मिता डे के गोल्ड जीतने...

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 5, 2022

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसी बात बोल गए PM मोदी

by Web Desk
अगस्त 15, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित...

Next Post

'आजादी का अमृत महोत्सव': संग्रहालयों और स्मारकों में आज से 15 अगस्त तक प्रवेश रहेगा फ्री

CWG 2022: लॉन्ग जंप में भारत के मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने की जमकर तारीफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist