रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

क्या PM Modi ने बनाया रविंद्र जड़ेजा का करियर? खुद जड़ेजा ने किया 2010 की घटना का जिक्र और खोला राज

by Vikas Baghel
नवम्बर 22, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल


इस वक्त भारतीय टीम में रविंद्र जड़ेजा से बेहतर ऑलराउंडर नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जड्डू को यहां तक पहुंचाने में कहीं ना कहीं धोनी के साथ-साथ पीएम मोदी का भी हाथ है, और इनसबका खुलासा भी खुद जड़ेजा ने किया है।

जडेजा पिछले कुछ समय से चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, अगले महीने बांग्लादेश दौरे से वह टीम में वापसी करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा की कमी खली थी। वह भारत के लिए अब तक 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धोनी से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया। जिससे कई लोग ऐसा मान रहे हैं कि मानो देश के मौजूदा प्रधानमंत्री ने जड़ेजा के लिए सिफारिश की हो।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026

एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जडेजा ने कहा- मैं पहली बार पीएम मोदी से 2010 में अहमदाबाद में मिला था। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोटेरा स्टेडियम में हमारा मैच दक्षिण अफ्रीका से था। माही भाई (धोनी) उस वक्त हमारे कप्तान थे। उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री से मिलवाया। मोदी साहब ने खुद बोला कि ये (जडेजा) तो अपना लड़का है, ध्यान रखना। आप स्पेशल महसूस करते हैं जब इतने बड़े कद का व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से ऐसा कहता है। जब उन्होंने यह कहा तो मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लगा।

कई लोग ऐसा मान रहे हैं जैसे मोदी जी ने वाकई धोनी से जड़ेजा की सिफारिश की हो लेकिन ऐसा कतई नहीं है क्योंकि जड़ेजा उस वक्त टीम में नए से ही थे लेकिन अपने खेल से अपनी जगह वे बना चुके थे और टीम के कप्तान धोनी भी जड़ेजा की प्रतिभा पर पूरा भरोसा करते थे, ये धोनी का भरोसा ही था कि उतार-चढाव वाले समय में भी जड़ेजा ने हार नहीं मानी और लगातार अपने खेल को अच्छा किया और आजतक भारतीय टीम के लिए नंबर 1 ऑलराउंडर बने हुए हैं।

आईपीएल 2022 के दौरान जडेजा को सीएसके की कप्तानी से हटाए जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। जडेजा ने सोशल मीडिया से चेन्नई से जुड़े सारे पोस्ट डिलीट भी कर दिए थे। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त धीरे-धीरे सारे जख्म भर देता है, चेन्नई सुपर किंग्स और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच भी सबकुछ ठीक हो गया। सीएसके ने इस साल जडेजा को रिटेन किया है। हालांकि, रिटेन होने के बाद अब जडेजा ने सीएसके को लेकर पोस्ट किया और लिखा- अब सब ठीक है।

जडेजा अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए वह टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक होंगे। साथ ही वह इस बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बनाने की कोशिश भी करेंगे क्योंकि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है।

Tags: cricket news in hindicricketr newsnarendra modiPM Modiravindra jadeja

Vikas Baghel

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

Next Post

Shraddha Murder Case: आफताब का समर्थन करते हुए बोला राशिद खान, दिमाग खराब हो... तो 36 टुकड़े भी हो सकते हैं

Global Investors Summit 2023: कर्टन रेजर समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- पीएम के सपने को साकार करना हमारा लक्ष्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India