रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

FIFA World Cup 2030 में फ्रांस के कौन से दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलें पाएंगे, स्पेन से सेमीफाइनल में हार के बाद बदलाव के संकेत

स्पेन से सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस की टीम बदलाव के दौर में प्रवेश करती दिख रही है। 2030 फीफा विश्व कप तक टीम के तीन अनुभवी खिलाड़ियों के बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

France FIFA World Cup 2030: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेमीफाइनल में स्पेन से 2-0 की हार के साथ उसका सफर समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली फ्रांसीसी टीम ने नॉकआउट के शुरुआती तीन मुकाबलों में एक भी गोल नहीं खाया था, लेकिन अंतिम चार में स्पेन के खिलाफ हार ने खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों को निराश कर दिया। अब अगले फीफा विश्व कप 2030 की तैयारी शुरू होने के साथ टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मौजूदा टीम के तीन अनुभवी खिलाड़ी अगले विश्व कप तक फ्रांस की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

लुकास डिग्ने और एन्गोलो कांते का भविष्य मुश्किल

फ्रांस के अनुभवी डिफेंडर लुकास डिग्ने का नाम उन खिलाड़ियों में सबसे आगे है, जिनका 2030 विश्व कप खेलना मुश्किल माना जा रहा है। स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके फाउल के कारण विरोधी टीम को पेनल्टी मिली थी, जिसने मैच का रुख बदल दिया। डिग्ने जल्द ही 33 वर्ष के होने वाले हैं और उम्र को देखते हुए अगले विश्व कप तक उनका टीम में बने रहना आसान नहीं माना जा रहा। वहीं स्टार मिडफील्डर और टीम के उपकप्तान एन्गोलो कांते को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 35 वर्षीय कांते के स्थान पर फ्रांस ने नए खिलाड़ियों को तैयार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

RELATED NEWS

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

जुलाई 20, 2026
World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

जुलाई 20, 2026

गोलकीपर ब्राइस सांबा की जगह भी खतरे में

फ्रांस के बैकअप गोलकीपर ब्राइस सांबा भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका 2030 विश्व कप खेलना कठिन माना जा रहा है। वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट… (क्षमा करें, फुटबॉल) में पदार्पण करने वाले सांबा अब तक केवल चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल पाए हैं। 32 वर्ष की उम्र में टीम प्रबंधन ने उनके विकल्प के रूप में युवा गोलकीपर रॉबिन रिस्सर को तैयार करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में फ्रांस युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा करेगा, ताकि 2030 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।

मैक्रों ने जताया भरोसा, भविष्य को लेकर उम्मीद बरकरार

स्पेन से हार के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्पेन को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि यह हार स्वीकार करना कठिन है, लेकिन फ्रांस की टीम युवा है और भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखती है। पूरे टूर्नामेंट में फ्रांस ने सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की और कुल 16 गोल किए, जबकि उसके खिलाफ केवल चार गोल हुए। सेमीफाइनल से पहले नॉर्वे और सेनेगल ही फ्रांस के खिलाफ गोल कर पाए थे, जबकि नॉकआउट चरण के शुरुआती मुकाबलों में टीम ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन किया। अब फ्रांस की नजर 2030 विश्व कप पर होगी, जहां युवा खिलाड़ियों के साथ नई शुरुआत करने की तैयारी की जा सकती है।

Tags: fifa world cupFrance Football
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Spain Wins FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को...

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

World Cup Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने...

FIFA World Cup Final: एक्स्ट्रा टाइम में बदला मैच , स्पेन बना चैंपियन, किसके गोल ने तोड़ा अर्जेंटीना का सपना

FIFA World Cup Final: एक्स्ट्रा टाइम में बदला मैच , स्पेन बना चैंपियन, किसके गोल ने तोड़ा अर्जेंटीना का सपना

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से...

FIFA World Cup Final: इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंचा स्पेन, टीम से अलग क्यों की प्रैक्टिस, लामिन यमाल की वायरल तस्वीरों से बढ़ी चिंता,

FIFA World Cup Final: इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंचा स्पेन, टीम से अलग क्यों की प्रैक्टिस, लामिन यमाल की वायरल तस्वीरों से बढ़ी चिंता,

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Lamine Yamal Fitness Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के स्टार युवा खिलाड़ी लामिन यमाल को...

FIFA World Cup 2026: मेसी के 44 सेकंड के जादू ने इंग्लैंड को चौंकाया, शाही अंदाज से अर्जेंटीना की फाइनल में इंट्री

FIFA World Cup 2026: मेसी के 44 सेकंड के जादू ने इंग्लैंड को चौंकाया, शाही अंदाज से अर्जेंटीना की फाइनल में इंट्री

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

FIFA World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की...

Next Post
Matchbox Silk Saree

Ikkat Silk Saree: तेलंगाना के बुनकर ने बनाई माचिस में समाने वाली रेशमी साड़ी, अनोखी कला देख लोग हुए हैरान

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist