Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

हरभजन सिंह ने MS Dhoni के बारे में कही बड़ी बात, 2007 T20 World Cup को लेकर किया खुलासा

Vikas Baghel by Vikas Baghel
September 24, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महान भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) ने शनिवार को कहा कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) ने अपने आईसीसी टी-20 विश्व कप 2007(ICC T20 World Cup 2007) अभियान के दौरान अपने खिलाड़ियों को पूरी स्वतंत्रता दी थी। बता दें कि 15 साल पहले आज ही के दिन 24 सितंबर 2007 को भारत ने धोनी के नेतृत्व में टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीता था।

टीम इंडिया की ICC टी20 विश्व कप 2007 की जीत की पंद्रहवीं वर्षगांठ पर, टीम इंडिया के सदस्यों ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्लास ऑफ़ 2007: द रीयूनियन ऑफ़ ’07 चैंपियंस’ पर एमएस धोनी के कप्तानी के दिनों को याद किया।

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

हरभजन ने कहा, “हमें यह महसूस नहीं हुआ कि एमएस धोनी ट्रॉफी उठाने तक हमारे कप्तान थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि हर कोई अपने सुझाव दे रहा था कि एक खेल में एक निश्चित चरण के दौरान क्या किया जाना चाहिए। वह इसके लिए बहुत खुले थे।”

हरभजन ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के विजेता का फैसला करने के लिए बॉल-आउट नियम के दौरान धोनी की रणनीति को याद किया। इस मुकाबले में दोनों टीमें 141 रनों पर आउट हुईं थी, जिसके बाद बॉल-आउट का सहारा लिया गया था।

उन्होंने कहा, “बॉल-आउट में शामिल खिलाड़ियों का रन-अप तीन से चार कदमों का था। ऐसा इसलिए था क्योंकि गेंदबाज बहुत दूर से दौड़ने के बाद अपना संतुलन खो सकते थे।”

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी एमएस धोनी के बेहतरीन पलों को याद किया।

कार्तिक ने कहा, “वह उस समय कप्तान बनने की राह पर था। वह 2007 के एकदिवसीय विश्व कप और इंग्लैंड और कई अन्य स्थानों के खिलाफ श्रृंखला के दौरान उप कप्तान थे। पहले दिन से ही उनके काम करने के अपने तरीके थे। वास्तव में एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में उनमें बहुत अंतर नहीं था।”

बता दें कि 15 साल पहले आज ही के दिन 2007 में, भारत ने जोहान्सबर्ग में एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को पांच रनों से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीता था।

24 सितम्बर को जोहानसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मैच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए। गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 75 और रोहित शर्मा ने 30 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए उमर गुल ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। मोहम्मद आसिफ और सोहेल तनवीर ने एक-एक विकेट लिया था।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 152 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान को अंतिम 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे, अंतिम ओवर जोगिन्दर शर्मा डाल रहे थे जो पहले छक्का खा चुके थे। आगे अच्छे शॉट्स खेल रहे मिस्बाह को ना जाने क्या सूझी, कि उन्होंने पीछे शॉट्स खेला। गेंद को दूरी नहीं मिली और श्रीसंत ने अच्छा कैच पकड़कर पाकिस्तान की पारी को खत्म किया।

Tags: 2007 world cupCricket Newscricket news in hindiharbhajan singhharbhajan singh on ms dhoniicc t20 world cup 2007ms dhoni
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post

राम नगरी अयोध्या में बने लता मंगेशकर स्मृति चौक का 28 को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब अशोक गहलोत ने दी धामी सरकार को ये नसीहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist