शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Virat Kohli Century: कैसे फॉर्म में वापस आए Virat Kohli? MS Dhoni और ये 2 कारण हैं कोहली के शतक की वजह

by Vikas Baghel
सितम्बर 9, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

एशिया कप(Asia cup) 2022, ये वो टूर्नामेंट था जिसने भारत को उसके चीकू यानी विराट कोहली(Virat Kohli) का फॉर्म वापस दिलाया। पूरे 1021 दिन यानी 2 साल, 9 महीने और 17 दिन बाद विराट के बल्ले से कोई अंतर्राष्ट्रीय शतक आया। 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में विराट कोहली(Virat Kohli) ने 122 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक लगाया।

ये शतक कई मायनों में महत्वपूर्ण था, एक तो यह कोहली का पहला T20I शतक था और उससे भी ज्यादा जरूरी ये कि इस शतक ने सालों का सूखा खत्म किया। लेकिन कोहली का यूँ फॉर्म में वापस आना महज कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि इसके पीछे विराट कोहली की कड़ी मेहनत, कुछ एक्सपेरिमेंट और MS  Dhoni का हाथ था।

RELATED NEWS

MS Dhoni को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए उनके शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी पूरी जानकारी

MS Dhoni को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए उनके शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी पूरी जानकारी

अगस्त 9, 2026
MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

अगस्त 6, 2026

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) का विराट कोहली (Virat Kohli) के इस संघर्ष में क्या रोल था, ये बात खुद विराट कोहली ने बताई है। इस वीडियो में आपको हम बताएंगे वो तीन प्रमुख कारण जिनकी वजह से विराट फॉर्म में वापस आए।

नंबर 1 –

बल्ले से परहेज

एशिया कप में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ने से पहले विराट कोहली(Virat Kohli) ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होने ये बताया था कि एशिया कप से पहले उन्होने पूरे एक महीने क्रिकेट बैट को छुआ तक नहीं था, और इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण था, कई दिग्गजों का मानना था कि विराट को क्रिकेट से ब्रेक ले लेना चाहिए लेकिन विराट ने ब्रेक इस तरह से लिया जिसे शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। विराट ने कहा कि पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्होने 1 महीने तक बल्ला ना छुआ हो। जिस खेल से या जिस भी चीज से आप बहुत प्यार करते हों उसे अगर एकदम से छोड़ना पड़े तो यह बहुत मुश्किल होता है, लेकिन मुश्किल दिखने वाले इस काम को भी विराट ने बखूबी किया और यह परहेज उनके गेम में वापस आने का एक कारण बना।

नंबर – 2

माही का साथ

कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) के महज साथ खेलने से कई खिलाड़ियों का करियर बन गया और इस बात में काफी हद तक सच्चाई भी है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी की स्किल्स को भी धोनी ने पॉलिश करने में मदद की थी, इतना ही नहीं बल्कि जब विराट अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे तब एक धोनी ही थे जिन्होने उनसे सीधा संपर्क करके उनकी हिम्मत बढाई। एशिया कप में 4 सितंबर को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हारने के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा कि

“जब मैंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी तो मेरे पास सिर्फ धोनी का मैसेज आया। कई लोगों के पास मेरा नंबर था लेकिन किसी ने मुझे फोन या मैसेज नहीं किया। ये सभी चीजें मैटर करती है। मैं अपनी लाइफ इसी तरह से जीता हूं यही मेरे लिए मायने भी रखती है। चीजें कभी खराब और कभी अच्छी होती है। उसे जब ठीक होना होगा वह तभी होगा।’

इस खराब दौर में सोशल मीडिया पर तो कई खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और कई कोचों नें भी विराट कोहली(Virat Kohli) को अनेकों नसीहतें दीं, कपिल देव(Kapil dev) ने तो विराट को टीम से बाहर तक कर देने की बात कह डाली थी मगर महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर ना दिखावा कर पर्सनली विराट की हम्मत बढाई जो विराट की विराट वापसी में काम आई।

नंबर – 3

विराट की कड़ी मेहनत –

22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में आए शतक के बाद भले ही विराट के बल्ले ने बोलना बंद करके मौन व्रत धारण कर लिया हो लेकिन कई महीनों तक के खराब दौर में भी विराट कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटे, चाहे प्रेक्टिस हो, जिम में पसीना बहाना हो या फिर मैदान पर टीम के लिए अपना 100% देना हो, विराट ने अपने खराब फॉर्म को हमेशा निखारने की कोशिश की और आखिरकार उनकी कोशिशें रंग लाईं और विराट द रन मशीन कोहली अपने पुराने अवतार में आ चुकें हैं।

इन तीन महत्वपूर्ण कारणों के अलावा कुछ और भी कारण थे जिनकी मदद से कोहली ने वापस से अपना फॉर्म पाया। अब एशिया कप में तो भारतीय टीम को निराश होना पड़ा मगर इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले T20 World Cup में भारतीय टीम जरूर तगड़ी वापसी करना चाहेगी। विकाट कोहली(Virat Kohli) तो पहले ही कह चुके हैं कि टीम को विश्व चैंपियन बनाना उनका सपना है।

Tags: ms dhoniVIRAT KOHLIvirat kohli 100virat kohli 71st centuryvirat kohli and ms dhonivirat kohli vs afghanistan
Share198Tweet124Share50

Vikas Baghel

Related Posts

MS Dhoni को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए उनके शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी पूरी जानकारी

MS Dhoni को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए उनके शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी पूरी जानकारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

Pension Details: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनकी कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

MS Dhoni Birthday: रांची की गलियों से विश्व क्रिकेट के शिखर तक का सफर , जानिए ‘कैप्टन कूल’ की प्रेरणादायक कहानी

MS Dhoni Birthday: रांची की गलियों से विश्व क्रिकेट के शिखर तक का सफर , जानिए ‘कैप्टन कूल’ की प्रेरणादायक कहानी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट में जब भी शांत स्वभाव, शानदार कप्तानी और मुश्किल समय में मैच जिताने वाले खिलाड़ी...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

Next Post

NCR में कितने ट्वीन टावर, इसको लेकर News1इंडिया आज रात करने जा रहा बड़ा खुलासा

इन राशियों पर भारी पड़ेंगे पितर, वहीं इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist