शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

181.6 Kmph की स्पीड से फेंकी गेंद और हेड को बोल्ड कर मोहम्मद सिराज बने पेस अटैक के ‘न्यू बॉस’

India vs Australia : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है, जिसमें मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

by Digital Desk
दिसम्बर 7, 2024
in Latest News, TOP NEWS, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 180 रन बनाए। जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 337 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ऐसे में कंगारूओं को 157 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में रोहित एंड कंपनी के बैटर्स ने सरेंडर कर दिया और 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इनसब के बीच ‘मिया मैजिक’ के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिराज ने 181.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। हालांकि ये घटना ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण हुई। जांच में सामने आया कि अब भी शोएब अख्तर का रिकार्ड बरकरार है। मोहम्मद सिराज ने 186.6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद नहीं फेंकी।

मोहम्मद सिराज ने लिए 4 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। वहीं आस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। मैच के हैड दौरान मोहम्मद सिराज की गेंदों को बाउंड्री के पार भेज रहे थे। तभी सिराज की सटीक यार्कर ने हेड का स्टंप उखाड़ दिया। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

सितम्बर 5, 2026

सिराज के वायरल वीडिया का धमाल

इनसब के बीच मोहम्मद सिराज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद सिराज ने 181.6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंककर पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकार्ड तोड़ दिया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी जिस पर ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। फैंस को लगा कि भारतीय गेंदबाज ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, लेकिन यह सच नहीं है। ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण गलत रफ्तार स्क्रीन पर देखने को मिली। जिसके बाद लोगों को सच की जानकारी हुई तो वह सोशल मीडिया पर कमेंट लिख रहे हैं।

ब्रॉडकास्टर की गलती के चलते ये हुआ

बता दें, सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं मोहम्मद सिराज ने 181.6 की रफ्तार से बॉल नहीं फेंकी। यह पूरी तरह से ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण हुआ। इसी ओवर में मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन आमने-सामने आ गए थे। सिराज अपने ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे, तभी तभी लाबुशेन को साइट स्क्रीन के सामने से एक आदमी गुजरता दिखा। वह पीछे हट गए। लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

हेड-सिराज के बीच नोक-झोक

सिराज और हेड के बीच मैदान में नोक-झोक हुई। ये घटना मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के 82वें ओवर में घटी। ट्रेविस हेड तूफानी अंदाज में 140 रन की शानदार खेल चुके थे और अब उन्हें रोकना काफी मुश्किल नज़र आ रहा था। ऐसे में मोहम्मद सिराज ने हेड को चकमा देने के लिए अपने पिटारे से एक घातक यॉर्कर निकाला। उन्होंने जड़ पर ये बॉल डिलीवर किया जिस पर हेड पूरी तरह भौचक्के रह गए। वो ये बॉल खेल ही नहीं पाए और पूरी तरह क्लीन बोल्ड हो गए। इस घातक बल्लेबाज़ को आउट करते ही उन्होंने पूरे जोश में सेलिब्रेशन करना शुरू कर दिया। यहां उन्होंने हेड को कुछ तीखे शब्द भी कहें जो कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने भी जाते-जाते सिराज से जुबानी जंग करते हुए पूरी गर्मी दिखाई। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

Tags: adilet testaustralia teamCricket Newsindia vs australiamohammad sirajPAKISTANshoaib akhtarTeam India
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post
Khan Sir Admit: पुलिस हिरासत के बाद बीमार पड़े खान सर, ICU में डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज

Khan Sir Admit: पुलिस हिरासत के बाद बीमार पड़े खान सर, ICU में डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज

Mainpuri News

समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंची महिला पर भड़के DM, बोले- मां-बेटी को जेल भेजो...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In