Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs NZ 3rd ODI: 90 रनों से जीता भारत,3-0 से जीती सीरीज, ये हैं तीसरे वनडे के तीन हीरो

Vikas Baghel by Vikas Baghel
January 24, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखरी मैच में भी भारतीय टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज की, भारत पहले ही 2-0 से सीरीज में आगे था और तीसरे मैच की जीत के साथ भारत ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा किया। भारत की ये लगातार सातवीं सीरीज थी जिसके साथ टीम इंडिया विश्व की नंबर एक वनडे टीम भी बन गई। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे तीसरे वनडे मैच को जिताने वाले भारत के उन 3 हीरो की जिन्होने अपने खेल से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

नंबर 1 – शुभमन गिल

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

पहले नंबर पर नाम है सीरीज के ही हीरो शुभमन गिल का जिन्होने पहले,दूसरे और तीसरे तीनों वनडे मैचों में शतकीय पारी खेली और इस सीरीज में सबसे ज्यादा 360 रन बनाए, इसलिए उन्हें इस सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। गिल भारत के नए वनडे ओपनर हैं भारतीय टीम ने उन्हें वनडे के नए ओपनर के रूप में इस्तेमाल करना चाहा था जिस फैसले को गिल लगातार सही साबित करते जा रहे हैं। पछले 6 मौचों में गिल में गिल का ये चौथा शतक था। गिल ने तीसरे वनडे में 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और 5 छक्के निकले इससे पहले दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने अपना पहला दोहरा शतक भी जड़ा था और सीरीज के पहले मैच में गिल ने शतक के साथ ही शुरूआत की थी। यानी कीवी गेंदबोजों की पिटाई करनी हो तो शुभमन गिल बकयदा ट्यूशन दे सकते हैं।

नंबर – 2 – रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ तो बड़ा होने वाला था जिसका इशारा हमें लगातार मिल रहा था, सीरीज के पहले मैच में रोहित ने 86 और दूसरे में  51 रनों की पारी खेली थी, मतलब साफ का कि रोहित के बल्ला रन बनाने के लिए लगातार तड़प रहा था और आखिरकार तीसरे वनडे में कीवी गेंदबाजों की हवा टाइट करने और वनडे में अपना 30वां वनडे शतक जड़ने के बाद शायद रोहित अब कुछ शांत हुए होंगे। खैर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने महज 85 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें उनहोने 9 चौके और  4 छक्के लगाए, साथ ही हिटमैन का स्ट्राइक रेट 118.82 का रहा। इसके अलावा रोहित ने अपनी कप्तानी और कुलदीप यादव की गेंद पर लॉकी फॉग्र्यूसन की एक हाथ वाली  कैच के लिए भी इस मैच में प्रशंसा बटोरी। इसके अलावा रोहित की अच्छी कप्तानी भी भारत की जीत की बड़ी वजह बनी।

नंबर 3 – शार्दुल ठाकुर –

शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर ही तोड़ कर रख दी। शार्दुल ने 6 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होने 45 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसमें डार्ली मिचेल, टॉम लेथम और ग्लैन फिलप्स का विकेट शामिल था। भारत ने न्यूजीलैंड को टारगेट तो 386 का दिया था जो आसान नहीं था लेकिन शार्दुल ने न्यूजीलैंड के जिन बल्लेबाजों को आउट किया वे सभी अच्छे खासे फॉर्म में चल रहे थे और मैच को पलट भी सकते थे, लिहाजा शार्दुल इस 90 रनों की जीत के एक हीरो जरूर हैं और शायद इसलिए वे इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

इन तीनों के अलावा कुलदीप यादव हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक ने भी काफी अच्छा खेल दिखाया।

कुलदीप ने भी 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई, हार्दिक ने पहले बल्ले से 54 रनों की पारी खेली और फिर न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन को 0 पर आउट भी किया। बात करें उमरान मलिक की तो उमरान ने चाहे एक ही विकेट लिया हो लेकिन वो एक विकेट न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डिवॉन कॉन्वे का था जो शतक लगा चुके थे और मैच को पलट देने की क्षमता रखते थे, वे भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे थे जिन्हें आखिरकार 138 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर उमरान ने आउट किया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nzind vs nz 3rd odiind vs nz odinz vs indRohit Sharmashardul thakurshubman gill
Share198Tweet124Share50
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Shubman Gill

Shubman Gill के साथ गंदा खेल? वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने पर हुआ वो खुलासा, जानिए BCCI का वो सच!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Shubman Gill Dropped: भारतीय क्रिकेट जगत में उस समय खलबली मच गई जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 वर्ल्ड...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

Next Post

लखनऊ में इमारत गिरने के पीछे की क्या है असली वजह, जानिये कितनी तीव्रता के भूकंप से गिरती है बिल्डिंग

JNU में बत्ती गुल, इंटरनेट बंद, पत्थरबाजी..., BBC की डॉक्‍यूमेंट्री पर मचा बवाल, छात्रों ने निकाला मार्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist