शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND VS NZ T20: पृश्वी शॉ vs ऋतुराज गायकवाड, कौन करेगा शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत, एक्सप्लेनर में जानिए किसका है पलरा भारी?

by Vikas Baghel
जनवरी 25, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को चारो खाने चित्त करने और सीरीज को 3-0 से जीतकर कीवीयों को वाइटवॉश करने के बाद भारतीय टीम का अगला टारगेट अब आगामी टी20 सीरीज है। 27 जनवरी को शुरू होने वाली इस टी20 सीरीज में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं। टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो उप कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जैसै – रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल,मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

लेकिन टी20 के लिए भारतीय टीम में कुछ ऐसे चेहरे हैं जो भारतीय जर्सी में खेलने को काफी समय से बेकरार हैं पर उनकी जगह टीम में नहीं बन रही थी। इस रिपोर्ट में हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि क्या पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में मौका मिल सकता या नहीं?

RELATED NEWS

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

जुलाई 11, 2026

ये जानने के लिए सबसे पहले हम भारत की स्कवॉड पर एक बार नजर जाल लेते हैं –

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में इस प्रकार है

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार का नाम शामिल है।

पृथ्वी शॉ एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं यानी उनका कॉम्पिटीशन ईशान किशन,रूतुराज गायकवाड,शुभमन गिल इनमें से दो खिलाड़ियों के साथ है।

शुभमन गिल लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं ऐसे में टी20 टीम में भी उनकी ओपनिंग लगभग तय है, यानी पृथ्वी का कॉम्पिटीशन सिर्फ दो खिलाड़ियों के साथ है, रूतुराज गायकवाड और ईशान किशन, जिसमें से ईशान किशन को तो टीम पहले भी कई नंबरों पर ट्राय कर चुकी है यानी वे मिडल ऑर्डर में रहकर भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। अब बचते हैं सिर्फ रूतुराज गायकवाड। यानी एक मैच में या तो रुतुराज शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे या फिर पृथ्वी शॉ शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे।

अब टक्कर आमने सामने की है यानी रुतुराज और पृथ्वी की है क्योंकि इनमें से ही कोई एक खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करेगा। दोनों में से बेहतर कौन है ये पता लगाते हैं हम इन दोनों ही खिलाड़ियों के टी20I आंकड़ों से।

1.रूतुराज गायकवाड –

रूतुराज ने 8 टी20I  पारियों में 16.87 के औसत और 123.85 को स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं, उन्होनो टी20I  में एक अर्धशतक भी लगाया है और उनका हाई स्कोर 58 का है। आखरी बार रूतुराज आयरलैंड के खिलाफ 28 जून 2022 को खेले थे जिस मैच में उन्हे ओपनिंग नहीं मिली थी और उनकी बैटिंग भी नहीं आई थी।

2. पृथ्वी शॉ –

पृथ्वी ने केवल 1 ही टी20I मैच खेला है जो श्रीलंका के खिलाफ 25 जुलाई 2021 को कोलंबो में खेला गया था। ये टी20 सीरीज का पहला मैच था और इस मैच में पृथ्वी ने अपना टी20I डेब्यू किया था। पृथ्वी ने कप्तान शिखर धवन के साथ पारी का आगाज किया था लेकिन वे 0 के स्कोर पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद से पृथ्वी को कभी भी टी20 टीम में भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला और अब आखिरकार न्यूजीलैंड के खिलाफ वे टीम का हिस्सा हैं।

आंकड़ों से साफ है कि रूतुराज गायकवाड एक अधिक मजबूत खिलाड़ी हैं लेकिन सच्चाई ये भी है कि पृथ्वी को केवल एक ही मौका मिला था जिसके मद्देनजर उन्हें जज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा।

हाल ही में पृथ्वी ने जड़ा था तिहरा शतक –

रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने रातोंरात अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया था । शॉ ने रणजी ट्रॉफी में 12 जनवरी 2023 को सौराष्ट्र के खिलाफ केवल 326 गेंदों में अपना पहला प्रथम श्रेणी तिहरा शतक जड़ दिया था। पृथ्वी ने अपनी इस ऐतिहासिक और यादगार पारी में  कुल 383 गेंदों पर 379 रन बनाए थे। जिसके बाद ही पृथ्वी का चयन भारतीय टीम में फिर से हो गया था।

कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल की ओपनिंग तो पक्की है लेकिन उनके साथ पारी की शुरूआत कौन करेंगा, कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन न्यूज1 इंडिया स्पोर्टस की इस रिपोर्ट में हमारा मानना तो यही है कि पृथ्वी शॉ ही भारतीय टीम के लिए गिल के साथी के रूप में पहली पसंद होंगे।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nzind vs nz t20 2023nz vs indPrithvi shawruturaj gaikwad
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

Engagement Buzz: क्या पृथ्वी शॉ और आकृति के रिश्ते में आई गई दरार? इंस्टाग्राम पोस्ट ‘हर एक अफवाह सच है”, सोशल मीडिया की चर्चा में

Engagement Buzz: क्या पृथ्वी शॉ और आकृति के रिश्ते में आई गई दरार? इंस्टाग्राम पोस्ट ‘हर एक अफवाह सच है”, सोशल मीडिया की चर्चा में

by Kirtika Tyagi
जुलाई 5, 2026

Viral Instagram post: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Next Post

Padma Awards 2023: खेल जगत के तीन सितारों को पद्मश्री से नवाजा, 87 साल के पूर्व क्रिकटर भी हुए सम्मानित

India Egypt Relations: पाकिस्तान जैसे बिगड़े मिस्र के हालात, भारत ने थामा हाथ, बन रहे हैं रिश्तों के नए आयाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist