बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बोलेगा विराट कोहली का बल्ला, सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड पर मंडरा रहा खतरा!

IND vs NZ: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी, जहां उन्होंने 100 रन बनाकर नाबाद वापसी की थी। टूर्नामेंट में अब तक....

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025
in Latest News, खेल
IND vs NZ

IND vs NZ

Share on FacebookShare on Twitter

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक बार फिर मुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें 2 मार्च को दुबई में मैदान में उतरेंगी, जहां उनका लक्ष्य लगातार तीसरी जीत हासिल करना होगा। भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन अब दोनों टीमें टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से खेलेंगी। इस रोमांचक मुकाबले में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी।

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी, जहां उन्होंने 100 रन बनाकर नाबाद वापसी की थी। टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने दो मैचों में एक शतक की मदद से 122 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शानदार पारी खेलकर वे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

RELATED NEWS

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

जुलाई 18, 2026
RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

जून 3, 2026

इतना ही नहीं कोहली के नाम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 6 अर्धशतक दर्ज हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाने में सफल होते हैं, तो वह शिखर धवन, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को पछाड़कर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन – 6
  • सौरव गांगुली – 6
  • विराट कोहली – 6
  • राहुल द्रविड़ – 6
  • जो रूट – 5

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने की ओर विराट कोहली

अगर कोहली इस मैच में 51 रन और बना लेते हैं, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस दौरान वे शिखर धवन, कुमार संगकारा, जैक कैलिस और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 791 रन
  • महेला जयवर्धने – 742 रन
  • शिखर धवन – 701 रन
  • कुमार संगकारा – 683 रन
  • सौरव गांगुली – 665 रन
  • जैक कैलिस – 653 रन
  • विराट कोहली – 651 रन

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों के नाम ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट्स में 23-23 अर्धशतक दर्ज हैं। यदि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाते हैं, तो वह सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • सचिन तेंदुलकर – 23
  • विराट कोहली – 23
  • रोहित शर्मा – 18
  • कुमार संगकारा – 17
  • रिकी पोंटिंग – 16

अब देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से ये रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं। फैंस को कोहली से एक और ऐतिहासिक पारी की उम्मीद रहेगी.

Tags: Champions Trophy 2025ind vs nzVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

मई 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
दिसम्बर 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

Next Post
chicken

इस गांव में 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत से खौफ, प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में जारी किया हाई अलर्ट

Delhi News: अब दिल्ली के इस पार्क में नहीं मिलेगी फ्री एंट्री, DDA वसूलेगा इतना चार्ज

Delhi News: अब दिल्ली के इस पार्क में नहीं मिलेगी फ्री एंट्री, DDA वसूलेगा इतना चार्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist