गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे,एक कैलेंडर वर्ष में जीते सर्वाधिक टी20 मैच

by Vikas Baghel
सितम्बर 26, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

टीम इंडिया चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी20 मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हैदराबाद में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद हासिल की।

RELATED NEWS

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

जुलाई 11, 2026

ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) (69) और विराट कोहली(Virat Kohli) (63) के अर्धशतकों की बदौलत 2022 में अपनी 21वीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल की, जो एक कैलेंडर वर्ष के दौरान एक टीम द्वारा सबसे अधिक है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के पास था, जिसने 2021 में 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते थे।

भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत फरवरी में टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत के साथ की थी। उसी महीने उन्होंने घरेलू टी20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया।

जून में, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और टी-20 घरेलू श्रृंखला हुई और बारिश के कारण अंतिम मैच धुल जाने के बाद श्रृंखला 2-2 से ड्रा में समाप्त हो गई।

भारत ने जुलाई में अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। इसी महीने भारतीय टीम ने आयरलैंड को भी 2-0 से हराया था।

जुलाई-अगस्त में, भारत ने कैरेबियन का दौरा किया, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 4-1 से हराया।

इसके बाद इस साल अगस्त-सितंबर में भारतीय टीम को एशिया कप में हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम सुपर फोर चरण में तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय टीम इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी, जो 28 सितंबर से शुरू हो रही है।

भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम पिछले साल अंतिम चार के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी और सुपर 12 चरण से ही बाहर हो गई।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने शानदार विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलते हुए क्रमशः 52 और 54 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोश इंग्लिश ने 24 और डेनियल सैम्स ने नाबाद 28 रन बनाए।

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 3, भुवनेश्ववर कुमार, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में भारत ने विराट कोहली (63) और सूर्यकुमार यादव (69) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल सैम्स ने 2 व जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs pakindia vs pakistan
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Next Post

आज का राशिफल- नवरात्रि के दूसरे दिन इन चार राशि वालों पर होगी मां दुर्गा की असीम कृपा

Navratri 2022: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है नवरात्रि का दूसका दिन, जानें के कैसे करें देवी की पूजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist