Tuesday, March 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs PAK T20 World cup: भारत ने लिया 2021 की हार का बदला, पाकिस्तान को 4 विकेट से दी मात

Vikas Baghel by Vikas Baghel
October 23, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को चार विकेट से हरा दिया है। रोमांच से भरे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की 53 गेंदों में शानदार 82 रन की नाबाद पारी के दम पर छह विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोहली ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी पहले गेंद से तीन विकेट लिए, फिर बाद में 40 रनों की शानदार पारी खेली।

मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ओवर में टीम को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। राहुल मात्र चार रन ही बना सके। इसके बाद चौथे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित भी चार रन ही बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अक्षर पटेल भी दो रन बनाकर रन आउट हो गए। भारतीय पारी को यहां से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने संभाला। दोनों ने मिलकर धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। 10 ओवर तक टीम के स्कोर को 50 के करीब तक ले गए। यहां रन रेट बढ़ता देख दोनों बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोले और कुछ बड़े शॉट लगाने शुरू किए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 15 ओवर तक 100 रनों के पार पहुंचाया। इस बीच विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 48 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में कोहली के तीन चौके की बदौलत भरतीय टीम ने 17 रन बटोरे। इसके बाद 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए।

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गए। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बना सके। इसके बाद चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया, जिसे अंपायर ने हाइट के कारण नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। इसके बाद भारत ने तीन रन और बटोरे। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जीता दिया।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने दो विकेट, मोहम्मद नवाज ने दो विकेट और नसीम शाह ने एक विकेट लिया।

इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 42 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। मसूद के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और भवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs pakindia vs pakistant20 world cup 2022
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये काम, घर में प्रवेश नहीं करेगी मां लक्ष्मी, प्रसन्न करने के लिए करें उपाय

Diwali Puja 2022: दीपावली पर कब और कैसे की जाएगी मां लक्ष्मी की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist