शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs SA 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात,2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

by Vikas Baghel
अक्टूबर 11, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में केवल 99 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

100 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और शिखर धवन ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 42 रन जोड़े। इसी स्कोर पर शिखर धवन 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। पिछले मैच के हीरो रहे ईशान किशन कुछ खास नही कर सके और 58 के कुल स्कोर पर केवल 10 रन बनाकर बिजॉर्न फॉरट्यून का शिकार बने। भारतीय टीम लक्ष्य से केवल 03 रन दूर थी तभी लुंगी एंगीडी ने शुभमन गिल (49) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद संजू सैमसन (नाबाद 02) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Image Credit: BCCI (Twitter)

इससे पहले इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ही वाशिंगटन सुंदर ने क्विंटन डी कॉक (06) को पवेलियन भेज भारत को पहली सफलता दिलाई। आठवें ओवर में 25 के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने जानेमन मलान (15) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। सिराज ने इसके बाद एडेन मार्करम (03) को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 27.1 ओवर में 99 रनों पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केवल हेनरिक क्लासेन ही कुछ संघर्ष कर सके और 34 रन बनाए। उनके अलावा मलान ने 15 और मार्को जेनसेन ने 14 रन बनाए।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, वाशिगंटन सुंदर. शाहबाज अहमद और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिये।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiIND vs SAind vs sa 3rd odiindia wonindia won vs sa
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Aaj Ka Rashifal: इन 7 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़े क्या कहता है आज का आपका राशिफल

Bareilly News: हनुमान मंदिर में रोहित बनकर दानपात्र से पैसे चुरा रहा था जुबैर, पकड़े जाने पर ऐसे सामने आई हकीकत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In