Site icon News1India

Ind vs SA T20 Series: आज भारत के लिए बड़ी चुनौती, Ind vs SA के बीच करो या मरो का मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीराज खेली जा रही है. सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जाएगा. दो मैच हारकर भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है. यह मैच शाम सात बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रह सकता है.

तीनों विभागों ने किया निराश

आपको बता दे कि, सीरीज के हुए दो मैचों में भारत के लिए चिंता का विषय उनके तीनों विभाग है. ओपनर की फॉर्म से लेकर गेंदबाजी और फिल्डिंग में टीम कमजोर नजर आई है. टीम इंडिया तीनों विभागों में संघर्ष कर रही है और उसे तीसरे मैच में इन कमजोरियों को दूर करना होगा.

पहले मैच में भारतीय टीम खराब गेंदबाजी के कारण हारी, तो दूसरे मैच में बल्लेबाजों ने निराश किया. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभी तक पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं. ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ महज 24 रन बना पाए हैं.

श्रेयस अय्यर कर रहे निराश

श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह अहम मौके पर विकेट गंवाते दिखे, जिससे आगे के बल्लेबाजों पर दबाव बना. हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में कुछ दर्शनीय शॉट लगाए थे लेकिन कटक के विकेट पर वह भी नहीं चल पाए. हार्दिक पंड्या गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हो रहे हैं.

गेंदबाजी में किया जाएगा बदलाव

ऐसे में भारती गेंदबाजी में बदलाव किया जा सकता है. सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में कुछ खास सफल नहीं हुए हैं. ऐसे में अब तक एक भी विकेट नहीं लेने वाले आवेश खान की जगह तेज गेंदबाज उमरान मलिक या अर्शदीप सिंह को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है.

 स्पिन गेंदबाजी में भी होगा बदलाव

 स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अक्षर की स्पिन जोड़ी ने अब तक निराश किया है. ऐसे में टीम प्रबंधन तीसरे मैच में इन दो खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर कर युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल कर सकती है. टीम में किसको मौका मिलने जा रहा है यह जल्द ही सामने आ जाएगा.

Exit mobile version