बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs SL 1st T20: अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा ने बचाई इज्जत, शिवम मावी ने मचाया पहले मैच में धमाल, पहले टी20 का पूरा एक्शन

by Vikas Baghel
जनवरी 4, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारत बनाम श्रीलंका पहला मैच, तारीख थी 03 जनरी, 2023 का दोनों ही टीमों का पहला मैच, लिहाजा दोनों ही टीमें हार के साथ साल की शुरूआत कतई नहीं करना चाहती थी। इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमों के तमाम प्लेयरों ने एड़ी चोटी तक का जोर लगाया और रिजल्ट के तौर पर मुंबई के हाईस्कोरिंग वानखेड़े मैदान पर एक एवरेज से स्कोर में भी खूब सारा एक्शन हुआ। इस रिपोर्ट में पहले टी20 की चर्चा विस्तार से करेंगे और आपको बताएंगे मैच का पूरा हाइलाइट

टॉस का सिक्का उछला और श्रीलंका के पक्ष में गिरा, लंकाई कप्तान दसुन सनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया क्योंकि वानखड़े में सबसे ज्यादा मैच उसी टीम ने जीते हैं जिसने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की हो। खैर भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी, भारत की यंग ब्रिगेड से पारी की शुरूआत की हाल ही में डबल सैंचुरी जड़ चुके ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने की। ईशान ठीक ठाक खेल रहे थे लेकिन गिल का पिच पर दिल नहीं लगा, 27 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल महज 7 रन बनाकर महेश थीक्षणा का शिकार बन गए। इसके बाद ईशान का साथ देने आए विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव। लेकिन सूर्या ने भी आया राम गया राम वाली नीति अपनाई और सिर्फ 7 रन बनाकर 38 के कुल स्कोर पर सूर्या भी चलते बने। बैक टू बैक  दो विकेट गिरने के बाद अब भारत की पारी पावरप्ले में ही लड़खड़ा चुकी थी और भारत को जरूरत थी अच्छी साझेदारी की। ऐसे में 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन जो टी20 के विशेषज्ञ माने जाते हैं, लग रहा था संजू टिक जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि 46 के कुल स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा और संजू सिर्फ 5 रनाकर आउट हो गए। भारत की हालत और भी खराब हो गई थी ना तो पावरप्ले में रन बने थे  और ना ही विकेट बचे थे 46 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद खुद कप्तान हार्दिक ने मोर्चा संभाला। करीब 3 ओवर हार्दिक और ईशान ने पारी को संभाला और रन भी बनाए लेकिन फिर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ईशान भी आउट हो गए, ईशान ने 37 रन बनाए थे और 11 वे ओवर तक पिच पर जटे रहे थे। अब भारत का स्कोर 77 रनों पर 4 विकेट का हो चुका था। पिच पर अब ऑलराउंडरों का जल्वा दिखाने का वक्त आ गया था और फिर वो हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। जहां एक तरफ शुरूआत के 10.3 ओवरों में टीम ने सिर्फ 77 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए थे वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने मिलकर बाकी के 9.3 ओवरों में 85 बना लिए थे वो भी सिर्फ एक विकेट खो कर। हार्दिक ने 29 हुड्डा ने 41 और अक्षर ने 31 रन बनाए, हार्दिक तो 94 के कुल स्कोर पर आउट हो गए थे लेकिन हुड्डा और अक्षर ने सही मायनों में टीम को 150 को पार पहुंचाया इन दोनों ने भारत के लिए वो किया जो कोई भी प्योर बल्लेबाज नहीं कर पाया था। ऐसे मैच में जहां भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी वहीं इन तीनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते टीम 162 के एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंची थी।

RELATED NEWS

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

जून 27, 2026
India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026

दूसरी पारी के शुरू होने से पहले ही भारतीय यंग ब्रिगेड का कांफिडेंस आसमान पर था बल्लेबाजों की बारी खत्म हो चुकी थी, ऑलराउंडरों को दोबारा कमाल करना था और गेंदबाजों को पूरे दम से श्रीलंका को चारों खाने चित्त करना था।

शिवम मावी का टी20I में अपना डेब्यू कर रहे थे और इतिहास रचने के लिए इससे बेहतर मौका उन्हें कहां मिलता।

खैर श्रीलंका ने रनचेस को शुरू किया पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी का आगाज किया लेकिन दूसरे ही ओवर में शिवम मावी आ गए और उन्होने अपने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर 12 के कुल स्कोर पर पथुम निसंका को क्लीन बोल्ड कर  श्रीलंका को पहला झटका दे दिया। क्रिकेट में एक कहावत है “वन ब्रिंग्स टू” यहां भी ऐसा ही हुआ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धनंजय सिल्वा भी 24 के कुल स्कोर पर शिवम मावी का शिकार हो गए और अब श्रीलंका की टेंशन शिवम मावी बढ़ा चुके थे और विकेट का जो सिलसिला शिवम मावी ने शुरू किया था वो जारी रहा। कुसल मेंडिस को हर्षल पटेल, चरिथ असलंका को उमरान मलिक और भानुका राजपक्षे को भी हर्षल पटेल ने चलता किया। 10.4 ओवरों में श्रीलंका का स्कोर 68 रनों पर 5 विकेट था। यहां से ये मैच भारत की मुट्ठी मे पूरी तरह आ ही गया था कि फिर से एक ट्विस्ट आया। दसुन सनाका, वनिंदु हसरंगा और चमिका करूणारत्ने ने रनचेस को तेज किया और मैच में फिर से जान फूंक दी लेकिन भारत के गेंदबाजों ने फिर से मैच में कमबैक किया और उमरान मलिक ने कप्तान सनाका का विकेट लिया और शिवम मावी में हसरंगा को चलता कर दिया।देखते ही देखते एक तरफा लगने वाला मैच अंतिम गेंद तक पहुंच गया जहां श्रीलंका को 1 गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी, गेंदबाज अक्षर पटेल थे, स्ट्राइक पर करूणारत्ने थे, इस गेंद पर शॉट तो लगा मगर उसमें 4 रन लेने का दम नहीं था।

आखरी गेंद पर दिलशान मधुशंका रनआउट हो गए जिसके साथ भारत ने श्रीलंका को ऑलआउट भी कर दिया और 2 रनों से सीरीज का पहला मैच भी जीत लिया।

दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों  के दम पर आसानी से चेस हो जाने वाले स्कोर को भारत ने डिफेंड किया।

डेब्यूटेंट शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, इसके अलावा उमरान मलिक और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

पहला मैच तो भारत ने जीत लिया अब भारत की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiHardik PandyaIND vs SLind vs sl 1st t20 2023indvslsl vs ind
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Hardik and Rohit Fitness: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी वनडे सीरीज से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर...

Next Post

JP नड्डा या कोई और... किस पर लगेगा दांव, बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन शामिल

आसमानी और ग्रे कलर में झलकेगा रामलला का बचपन, तैयार होगी अद्भुत प्रतिमा... करीब 35 फुट की दूरी से दर्शन कर सकेंगे भक्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist