बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs ZIM: KL Rahul को कप्तान बनाकर कहीं BCCI ने गलती तो नहीं कर दी? ये आंकड़े पढकर आपको भी यही लगेगा

by Web Desk
अगस्त 12, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

18 अगस्त से 22 अगस्त तक भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए BCCI ने पहले तो शिखप धवन को टीम की कमान सौंपी थी लेकिन 11 अगस्त को सीरीज के महज 7 दिन पहले BCCI ने  केएल राहुल को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में चुनकर अपना फैसला पलट दिया।

Photo source: BCCI ( Twitter)

केएल राहुल को फिट होने के बाद भले ही जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई हो लेकिन उन्हें अब भी अपनी कप्तानी में पहली जीत का इंतजार है जबकि शिखर धवन भारत के सफल कप्तानों में शामिल है जिन्हें पहले इस दौरे में टीम की अगुवाई करनी थी।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राहुल को रोहित शर्मा के साथ तीनों प्रारूपों में उप कप्तान बना रखा है और इसलिए उनके फिट होने पर उन्हें जिंबाब्वे दौरे के लिए धवन की जगह कप्तानी सौंपी गई। लेकिन राहुल ने अभी तक जिन चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी की है उन सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इनमें एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।

दूसरी तरफ धवन ने छह एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है जिनमें से पांच मैचों में टीम को जीत मिली। इसके अलावा धवन ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी कप्तानी की है जिनमें उनका रिकॉर्ड एक जीत और दो हार है। धवन ने पिछले साल जुलाई में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वह हाल में वेस्टइंडीज के वनडे दौरे में भी टीम के कप्तान थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने तीन वनडे की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया वहीं श्रीलंका के खिलाफ उसने श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम टी20 श्रृंखला में 1-2 से हार गई थी। राहुल ने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पहली बार भारतीय टीम की अगुवाई की थी। उनके नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो तीन वनडे मैच खेले थे उन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इस दौरे के दूसरे टेस्ट मैच में तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण राहुल को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का मौका मिला था लेकिन भारत यह मैच सात विकेट से हार गया था।

राहुल ने इस साल फरवरी के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में खेलना था लेकिन कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण वह नहीं खेल पाए थे।

Tags: Cricket Newscricket news hindiindia vs zimbabweKL Rahul
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Nayanthara संग रोमांटिक होते दिखे Vignesh Shivan

तबियत ठीक होने के बाद Urfi Javed ने शेयर किया अब तक का सबसे हॉट वीडियो, देखकर दंग रह जाएंगे आप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In