गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Independence Day 2022: भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

by Web Desk
अगस्त 14, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायने में खास है। इस स्वतंत्रता दिवस के साथ ही देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। देशभर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने आजादी के इस पर्व की देशवासियों को बधाई दी है।

हॉकी इंडिया की ओर से रविवार को जारी विशेष संदेश में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, मैं अपने देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। यह हमारे लिए और भी खास है क्योंकि यह हमारा 75वां स्वतंत्रता दिवस है। हम एक राष्ट्र के रूप में और विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़े हैं। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED NEWS

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

अगस्त 15, 2025
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

अगस्त 15, 2025

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने भी सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करना हमारे लिए बड़े सम्मान और गर्व की बात है। मैं सभी देशवाशियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देती हूं। मुझे आशा है कि आप इस दिन का आनंद लेंगे। हमने पिछले कुछ वर्षों में खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि हम यहां से और मजबूत होंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एक राष्ट्र के रूप में हमारे विकास को देखना बिल्कुल शानदार रहा है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम भविष्य में कितनी दूर जा सकते हैं। हमने हर क्षेत्र में जो दृढ़ संकल्प और दृढ़ता दिखाई है, वह अद्भुत है। मैं सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि अपने देश के लिए खेलने से बड़ा कोई गौरव नहीं है और इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमेशा मेरे लिए खास होता है। हमारे देश के नागरिकों ने भारत को सभी क्षेत्रों में ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अथक प्रयास किया है। इस यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा बनना वास्तव में शानदार रहा है। मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर सबकी खुशी की कामना करता हूं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे देश ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। खेल के मैदान पर भी हमारा विकास बहुत शानदार रहा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने भी सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 75 वर्षों में एक राष्ट्र के रूप में तेजी से विकसित हुए हैं। हमें अपने राष्ट्र को और भी बड़ा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Tags: HockeyIndependence Day
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

by Vinod
अगस्त 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के खूंखार माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए तत्कालीन सरकार ने...

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

by Vinod
अगस्त 15, 2025

कानपुर। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। गंगा के किनारे बसे शहर कानपुर में भी कलेक्ट्रेट में...

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

by Vinod
अगस्त 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से गरजे। पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई...

Independence Day

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

by Mayank Yadav
अगस्त 15, 2025

Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें Independence Day के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को...

Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

by Mayank Yadav
अगस्त 15, 2025

Independence Day 2025 PM Modi Speech: आज पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस गर्व और सतर्कता के भाव से मना रहा...

Next Post

Independence day: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा,कहा- आन, बान, शान से लहरा रहा तिरंगा

Horoscope Today 15 August 2022: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले आज सावधान रहें, जाने क्या कहते हैं किस्मत के सितारे, जानते हैं आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist