बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Live: मैच का रुख बदला, रोहित शर्मा आउट, भारत को तीसरा झटका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 251 रन बनाए।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 9, 2025
in Breaking, खेल, राष्ट्रीय
IND vs NZ Champions Trophy
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Live : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 251 रन बनाए।

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Live Update

भारत का स्कोर 141/3, अय्यर और अक्षर की संभली हुई बल्लेबाजी

31 ओवर के बाद टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 34 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। वहीं, अक्षर पटेल 17 गेंदों में 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

RELATED NEWS

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

अगस्त 27, 2026
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

अगस्त 25, 2026

भारत का स्कोर 133/3, अय्यर और अक्षर संभलकर खेल रहे

29 ओवर के बाद टीम इंडिया तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बना चुकी है। श्रेयस अय्यर 31 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है।

मैच का रुख बदला, रोहित शर्मा आउट, भारत को तीसरा झटका

मैच में अचानक बड़ा मोड़ आया, जब कप्तान रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए। 122 रनों के स्कोर पर भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित ने 72 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनका आउट होना भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

भारत का स्कोर 115/2, रोहित क्रीज पर जमे

22 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 71 गेंदों में 72 रन बनाकर शानदार लय में हैं, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 9 गेंदों में एक चौके के साथ 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

स्टेडियम में सन्नाटा, कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट

भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है, जब विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। इससे पहले शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए थे। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/2 हो गया है।

भारत को दोहरे झटके, गिल और कोहली पवेलियन लौटे

भारत को 19वें ओवर में बड़ा झटका लगा, जब शुभमन गिल 50 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद विराट कोहली भी अपना विकेट गंवा बैठे। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/2 हो गया है, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है।

भारत का शतक पूरा, जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया

17 ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा 60 गेंदों में 68 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। शुभमन गिल 42 गेंदों में एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब 152 रन और बनाने हैं।

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में रोहित का पहला अर्धशतक, 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में अर्धशतक जड़ा है। वह दमदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की ओर तेजी से ले जा रहे हैं। उनकी शानदार पारी से भारतीय फैंस में उत्साह है, जबकि विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ रहा है।

मजबूत शुरुआत, भारत का स्कोर 93/0

15 ओवर के बाद टीम इंडिया बिना किसी विकेट के 93 रन तक पहुंच गई है। कप्तान रोहित शर्मा 55 गेंदों में 65 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं, शुभमन गिल ने 35 गेंदों में एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए हैं।

रोहित का तेज अर्धशतक, टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने महज 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं, शुभमन गिल 24 गेंदों में 10 रन बनाकर संभलकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया बिना किसी नुकसान के 65 रन पर पहुंच चुकी है।

टी20 स्टाइल में खेल रहे रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 स्टाइल में खेल रहे हैं. वह 35 गेंद में 47 रनों पर पहुंच गए हैं। हिटमैन के बल्ले से अब तक 5 चौके और 3 छक्के आए हैं। शुभमन गिल 13 गेंद में 7 रन पर हैं। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 59 रन है।

हिटमैन ने बनाए 18 रन 

2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 22 रन हो गया है। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौके लगाए। हिटमैन 11 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शुभमन गिल का अभी तक खाता नहीं खुला है।

रोहित ने जड़ा छक्का 

पहले ओवर में कुल 9 रन बने। कप्तान रोहित शर्मा ने काइल जैमिसन पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया है। हिटमैन छह गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड ने दिया 252 का लक्ष्य

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 3 चौके थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए, जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए। हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए, और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए।

न्यूजीलैंड का स्कोर 227/6

48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 227 रन है। माइकल ब्रेसवेल 33 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिनमें दो चौके और एक छक्का शामिल हैं। कप्तान मिचेल सैंटनर छह गेंदों में चार रन पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड का गिरा छठा विकेट

46वें ओवर में 211 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया। डेरिल मिचेल 101 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए, और उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा।

न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा 200 के पार

45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 201 रन है। डेरिल मिचेल 97 गेंदों में 53 रनों पर खेल रहे हैं, जबकि माइकल ब्रेसवेल 25 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 24 रन पर हैं। दोनों के बीच 43 गेंदों में 36 रनों की अहम साझेदारी हुई है।

न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच की साझेदारी टूट गई है। वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। वह 52 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने 38वें ओवर में 165 रनों पर अपना पांचवां विकेट खो दिया।

न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा 143/4

32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 143 रन है। डेरिल मिचेल 64 गेंदों में एक चौके के साथ 34 रन बना चुके हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 32 गेंदों में 22 रन पर हैं, जिसमें उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 52 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

टॉम लैथम आउट

लैथम 14 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा 99

19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 99 रन है। डेरिल मिचेल 32 गेंदों में एक चौके के साथ 16 रन पर हैं, जबकि टॉम लाथम 16 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 11 रन बना चुके हैं। भारतीय स्पिन गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड का स्कोर 90 पहुंचा

17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 90 रन है। डेरिल मिचेल 29 गेंदों में एक चौके के साथ 13 रन पर हैं, जबकि टॉम लाथम सात गेंदों में पांच रन बना चुके हैं। भारतीय स्पिन गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड को केन का झटका

कुलदीप यादव ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाज़ी दिखाते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले रचिन रवींद्र भी पवेलियन लौट चुके थे। केन के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह छा गया और भारतीय प्रशंसकों ने तालियों और नारों से पूरे स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया। इस महत्वपूर्ण विकेट से भारतीय टीम मैच में मजबूत स्थिति में आ गई है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम अब बड़े दबाव में है।

कुलदीप का वार! न्यूजीलैंड को दूसरा झटका,

कुलदीप यादव ने मैच में अपना जादू दिखाते हुए न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया है। फॉर्म में चल रहे रचिन रवींद्र अपनी शानदार पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और कुलदीप की गेंद पर आउट हो गए। रवींद्र के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस विकेट से भारतीय टीम को मैच में महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई है और न्यूजीलैंड की टीम अब दबाव में आ गई है।

न्यूजीलैंड का स्कोर अपडेट

9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। शमी के ओवर में केन विलियमसन ने एक चौका जड़ा। रचिन रवींद्र 25 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केन विलियमसन 6 गेंदों में 1 चौके सहित 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड को पहला झटका

8वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। 57 के स्कोर पर उन्होंने विल यंग को LBW आउट किया। यंग 23 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड ने जमाई मजबूत शुरुआत

7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड बिना विकेट गंवाए 51 रन तक पहुंच चुका है। शमी के सातवें ओवर में 5 रन बने, लेकिन उन्होंने रचिन रवींद्र का कैच छोड़ दिया। रचिन 21 गेंदों में 29 रन बनाकर शानदार लय में हैं, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है। वहीं, विल यंग 21 गेंदों में 15 रन बनाकर टिके हुए हैं और अब तक 2 चौके जड़ चुके हैं।

न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा 46

छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी की, जिसमें 9 रन आए। इसमें एक वाइड भी शामिल था। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 46 रन हो गया है। रचिन रवींद्र 18 गेंदों में 28 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। वहीं, विल यंग 18 गेंदों में 11 रन पर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाए 10 रन 

तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने चार रन दिए, जिसमें एक डबल और दो सिंगल शामिल थे। 3 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 10 रन है। विल यंग 07 रन और रचिन रवींद्र 02 रन पर खेल रहे हैं।

दो ओवर के बाद कीवी टीम का बना स्कोर

दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ दो रन दिए, जिसमें एक रन वाइड के रूप में आया। 2 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के छह रन है। विल यंग 04 रन और रचिन रवींद्र 01 रन पर खेल रहे हैं।

मुश्किल में न्यूजीलैंड टीम, मैट हैनरी बाहर

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इस कारण न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद टीम इंडिया पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी।

तीसरी बार इंडिया को जीत की आशा 

भारतीय क्रिकेट टीम 14वीं बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है और अब उसके पास तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करने का मौका है।

दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा फाइनल मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इससे पहले टॉस दोपहर 2 बजे होगा।

फाइनल मैच में चलेगा कोहली का बल्ला 

भारत के लिए विराट कोहली, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन फाइनल में बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि शमी और वरुण ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। ये तीनों खिलाड़ी फाइनल में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं।

क्या ये रोहित शर्मा का आखिरी मैच ?

यह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच हो सकता है। रोहित शर्मा इस मैच को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और वह देश को एक और आईसीसी ट्रॉफी जिताकर ही दुबई से लौटना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन 

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़े: Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान में धमाल, दुबई में बेहाल, कुछ ऐसा रहा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

2002 और 2013 में भारत ने जीता था मैच

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम ने 2002 और 2013 में यह खिताब अपने नाम किया था जबकि न्यूजीलैंड ने 25 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया था।

Tags: cricketIND vs NZ Champions Trophy
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: होली पर बरसेंगे बादल.. तेज हवाओं का अलर्ट जारी, पल-पल बदल रहा मौसम

Historical significance of March 9

Birthday special : कई महान हस्तियों के जन्मदिन के साथ राजनीतिक और ऐतिहासिक नज़रिए से भी अहम आज का दिन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In