Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » news rahul gandhi » IPL 2023: मैदान पर हाथाफाई, ICC से लगी थी फटकार! कौन हैं विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले युवा गेंदबाज आकाश सिंह?

IPL 2023: मैदान पर हाथाफाई, ICC से लगी थी फटकार! कौन हैं विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले युवा गेंदबाज आकाश सिंह?

by Vikas Baghel
17/04/2023

IPL 2023 के 24 वें मैच में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद दूर-दूर तक किसी को नहीं थे। ये मैच रॉयल चैलेंजर बैंगलौर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच RCB के घर चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था। सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर टिकीं थीं। खास बात ये थी कि क्रिकेट के किंग और चेस मास्टर विराट कोहली को 227 रनों का बड़ा टारगेट चेस करते हुए पारी के पहले ही ओवर में आकाश सिंह नाम के एक नए नवेले युवा तेज गेंदबाज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ये नजारा कोहली फैंस को जरा भी रास नहीं आया लेकिन विकेट के पीछे खड़े कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने युवा गेंदबाज के पहले ओवर में ही विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज की विकेट से काफी खुश थे।

इस रिपोर्ट में हम ये पूरा घटनाक्रम तो जानेंगे ही लेकिन साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर कौन हैं आकाश सिंह जो कोहली को क्लीन बोल्ड करने के बाद चर्चाओं में हैं।

पहले जरा पूरी घटना की बात कर लेते हैं, तो CSK और RCB के बीच ये IPL 2023 का मैच नंबर 24 था। बैंग्लौर का चिन्नास्वामी स्टोडियम था। टॉस जीतकर RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और CSK ने 20 ओवरों में 226 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा दिया। बड़े लक्ष्य का दबाव अब RCB के ऊपर था, जिसे भेदने RCB की ओर से ओपनिंग करने आए कप्तान फाफ और किंग विराट कोहली।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026

MS धोनी को एक खास कप्तान हैं और इस दिन भी वो अपनी खासियत एकबार फिर से साबित करना चाहते थे। धोनी ने अंबाती रायडू की जगह आकाश सिंह को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बुलाया लेकिन लोग तो तब चौंक गए जब उन्होने पारी का पहला ओवर एक बिल्कुल नए नवेले और IPL में सिर्फ एक मैच खेले गेंदबाज को दिया जिसका नाम है आकाश सिंह। टीम में महीश थीक्षणा, मथीशा पथिराना जैसे अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों के होते हुए एक बिल्कुल नए और अनुभवहीन गेंदबाज आकाश सिंह को पहला ओवर देने का निर्णय किसी को समझ नहीं आ रहा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी शायद भविष्य देख चुके थे। ओवर की शुरूआत होती है। आकाश सिंह 2 साल बाद अपनी IPL की पहली गेंद फेंक रहे थे और उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे थे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली। पहली गेंद पर कोहली ने फ्लिक कर डबल लिया, दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर चौका जमा दिया। लेकिन फिर आकाश सिंह ने वापसी की, तीसरी गेंद शानदार यॉर्कर थी जो डॉट हो गई लेकिन चौथी गेंद पर विराट कोहली ने चहलकदमी की और गेंद उनके बल्ले और जूते में लगने के बाद स्टंप्स से टकरा गई और कोहली बोल्ड हो गए। एक नए नवेले और अनुभवहीन गेंदबाज के पहले ही ओवर में दिग्गज विराट कोहली का आउट होना मानो 1 सैकेंट के लिए किसी को यकीन भी ना हुआ हो, लेकिन खेल हो चुका था और कोहली वापस डगआउट जा रहे थे। इस मैच में कोहली का विकेट लेने के बाद आकाश सिंह चर्चाओं में आ गए, आइए जानते हैं कि वे हैं कौन और कैसा रहा अबतक उनका क्रिकेट करियर।

कौन हैं आकाश सिंह?

आकाश सिंह 19 साल के हैं, उनका जन्म 26 अप्रैल 2002 को राजस्थान के भरतपुर के छोटे से गांव नगला राम रतन गांव में हुआ। वे बचपन से क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें उनके बड़े भाई लखन सिंह ने क्रिकेट से रूबरू कराया। आकाश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आकाश ने कम उम्र में क्रिकेट के लिए एक जुनून विकसित किया और उन्होने बीकानेर के शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला लेकर 10 साल की उम्र में पेशेवर रूप से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। ऐकेडमी में क्रिकेट क्रिकेट ट्रेनिंग करते समय, जयपुर के अरावली क्रिकेट क्लब के कोच और राजस्थान रणजी ट्रॉफी के पूर्व क्रिकेटर विवेक यादव ने उन्हें देखा और सुझाव दिया कि उन्हें जयपुर की एकेडमी में उनके अधीन प्रशिक्षण लेना चाहिए। 2014 में, आकाश जयपुर चले गए और तब से वह विवेक यादव से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं।

नवंबर 2017 में, आकाश सिंह ने कमाल कर दिया, उन्होने जयपुर में आयोजित एक स्थानीय टी20 मैच में गेंदबाजी करते हुए सभी 10 विकेट चटकाकर एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की। तब वे सिर्फ 15 साल के थे, पंद्रह वर्षीय आकाश ने बिना एक भी रन दिए यह उपलब्धि हासिल की। बस इसी के बाद आकाश के करियर ने उड़ान भरी।

सितंबर 2019 में, आकाश सिंह ने 2019 एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए तीन मैचों में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी की। फाइनल मैच में उन्होने तीन विकेट लिए जिनकी बदौलत भारत को ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। इसके बाद आकाश 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। आकाश ने इस विश्व कप में एक ऐसे गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी जो भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के लिए भविष्य का सितारा हो सकता है। उन्होंने छह मैचों में केवल 3.81 की इकॉनमी से सात विकेट झटके थे।

घरेलू क्रिकेट सर्किट और ICC टूर्नामेंटों में उनकी कमाल की गेंदबाजी को देखते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 2020 में आकाश को उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपए में खरीदा। इस सीजन उन्हें पूरे टूर्नामेंट में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, इसके बाद 2021 में आकाश ने अपना IPL डेब्यू किया। इस सीजन आकाश ने सिर्फ 1 मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होने 39 रन खर्च किए, लेकिन विकेट नहीं मिला था।

लेकिन आकाश ने IPL 2023 में CSK की तरफ से खेलते हुए महान बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लेकर अपना खाता खोला है जिस खाते में अभी और भी कई विकेट आएंगे।

विवाद में फंसे, ICC से लगी थी फटकार –

2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच के खत्म होने के बाद दोनों टीमों भारत और बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। आईसीसी की जांच समिति द्वारा मैदान पर बदसूरत हाथापाई के वीडियो फुटेज की जांच के बाद, भारत की ओर से आकाश सिंह और रवि बिश्नोई और तीन बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईसीसी द्वारा आईसीसी कोड के स्तर 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और सजा भी दी गई थी।

अचानक CSK  में हुई थी आकाश की एंट्री –

IPL 2023 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के चोटिल होने के बाद CSK मैनेजमेंट ने आकाश सिंह को उनकी जगह साइन किया था। मैनेजमेंट के इस फैसले ने आकाश सिंह की किस्मत बदल कर रख दी और जब उन्हें मौका मिला तब उन्होने विराट कोहली के विकेट के साथ अपने IPL विकटों का खाता खोला।

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

August 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

August 18, 2026
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

August 18, 2026
Next Post

UP Nikay chunav: रायबरेली में अध्यक्ष पद के नामांकन के बाद BJP ने रखी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई दिग्गज मौके पर रहे मौजूद

Bareilly: अब अशरफ के साले पर है पुलिस का फोकस, 25 हजार से बढ़कर 50 हजार होगी इनाम की राशि

Aloo Masala Poori recipe: इस वीकेंड परिजन को खिलाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, ऐसे मिनटो में होगी तैयार

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India