Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » IPL 2025 » आईपीएल शेड्यूल में बदलाव, त्योहारों के चलते बदली गई कोलकाता-लखनऊ मुकाबले की तारीख, यहां देखें अपडेट…

आईपीएल शेड्यूल में बदलाव, त्योहारों के चलते बदली गई कोलकाता-लखनऊ मुकाबले की तारीख, यहां देखें अपडेट…

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से केकेआर-लखनऊ मैच के शेड्यूल में बदलाव की मांग की, जिसके बाद शेड्यूल में संशोधन किया गया है।

by Gulshan
29/03/2025
IPL 2025 Update

IPL 2025 Update : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। मूल रूप से 6 अप्रैल (रविवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच यह 19वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे खेले जाने वाला था। लेकिन अब इस मैच की तारीख बदल दी गई है।

अब यह रोमांचक मुकाबला 8 अप्रैल (मंगलवार) को उसी ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस बदलाव का कारण त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से किए गए अनुरोध के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेड्यूल में संशोधन किया है।

क्या रहेगा बदलाव के बाद का शेड्यूल ?

इस बदलाव के चलते 6 अप्रैल की जगह अब 8 अप्रैल को डबल हेडर (दो मैच) का आयोजन होगा। कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद उसी दिन शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला पांच बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा, जो मैच नंबर 22 के रूप में खेला जाएगा। इस सीजन में भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले 65 दिनों में खेले जाएंगे। सभी मैच भारत के 13 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : यूपी में आग बरसाती धूप, तापमान 40 पार, गर्मी ने बरपाया कहर…

खास बात यह है कि इस बार आईपीएल के 62 मुकाबले शाम के समय और 12 मैच दोपहर के समय खेले जाएंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले रात 7:30 बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा, आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर का भी आयोजन किया जाएगा, जो इस सीजन को और भी रोमांचक बनाएगा।

डबल हेडर का क्या है मतलब ?

IPL में डबल हेडर का मतलब होता है कि उस दिन दो अलग-अलग टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी, और यह मैच दो अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाते हैं। आमतौर पर एक मैच दोपहर में और दूसरा मैच शाम को होता है।

  • दोपहर का मैच: आमतौर पर दोपहर 3:30 बजे शुरू होता है।
  • शाम का मैच: आमतौर पर रात 7:30 बजे से शुरू होता है।

इससे दर्शकों को एक कमाल का फायदा ये होता है कि वे पूरे दिन क्रिकेट का रोमांच देखने का आनंद उठा सकते हैं। जिससे कि आईपीएल का उत्साह और भी बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आईपीएल 2025 की बात की जाए तो उसमें कुल 12 डबल हेडर मैच होंगे, जिससे सीजन और भी रोमांचक बनेगा। डबल हेडर वाले दिन फैंस को क्रिकेट का दोहरा रोमांच मिलता है। 28 मार्च (शुक्रवार) तक आईपीएल 2025 के कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
IPL 2025

IPL 2025 : हार के बावजूद भी चमका इस खिलाड़ी का नाम, पर्पल कैप की रेस में बने आगे...

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India