Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Lords में होगी Jhulan Goswami की विदाई, भारतीय टीम करेगी यादगार विदाई

Vikas Baghel by Vikas Baghel
September 23, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 महिला क्रिकेट में ‘तेज गेंदबाजी’ का पर्याय बनने वाली झूलन गोस्वामी(Jhulan Goswami) शनिवार को लॉर्ड्स(Lords) में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी और भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अंग्रेजी धरती पर एक ऐतिहासिक एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

लॉर्ड्स में एक मैच खेलना एक क्रिकेटर के लिए अंतिम सपना होता है। शतक बनाना या पांच विकेट लेना अलग बात है, लेकिन क्रिकेट के मक्का में शानदार करियर के बाद खेल को अलविदा कहने का मौका कुछ भाग्यशाली खिलाड़ियों को ही मिलता है।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026

सुनील गावस्कर (हालाँकि उन्होंने अपना अंतिम प्रथम श्रेणी मैच यहां खेला था), सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी यह मौका नहीं मिला है। यहां तक कि लगभग 20 वर्षों तक गोस्वामी की सहयोगी रहीं मिताली राज भी क्रिकेट के मैदान से संन्यास नहीं ले सकीं।

लेकिन इसे नियति कहें या योजना, गोस्वामी का आखिरी मैच लॉर्ड्स में हो रहा है। 5 फीट 11 इंच की झूलन जब अपने आखिरी मैच में उस लॉन्ग रूम से गुजरेंगी, जहां एमसीसी के अधिकारी खड़े होंगे और उनकी साथी खिलाड़ी उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देंगी तो यह पल उनके जीवन का कभी न भूलने वाला पल होगा।

सीरीज पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त के साथ जीत चुकी है, हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम झूलन को एक उपयुक्त विदाई बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

पिछली बार भारतीय महिलाओं ने इंग्लैंड में 1999 में एकदिवसीय श्रृंखला जीती थी जब गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया था। इसलिए जब वह अपने 204वें और आखिरी मैच में मैदान पर उतरेंगी तो अपने आपको काफी संतुष्ट पाएंगी।

सुदूर पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर चकदाह से लेकर ‘आईसीसी वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ जीतने और 20 साल तक भारतीय तेज आक्रमण को संभालने के बाद जब वह आखिरी बार गेंदबाजी करने उतरेंगी तो उनके जेहन में बहुत सी खट्टी मिठी यादें होंगी। साथ ही वह अपने 353 अंतरराष्ट्रीय विकेटों (सभी प्रारूपों में) में कुछ और अंक भी जोड़ना चाहेंगी, जिससे लॉर्ड्स में उनका आखिरी मैच कभी न भूलने वाला मैच हो जाए।

भारत के लिए पदार्पण करने के बाद भी जब वह चकदह स्टेशन से घर वापस जातीं तो एक खुले वैन रिक्शा में बैठी नजर आतीं। जब वह पहली बार भारत के लिए खेली थी, तब शैफाली वर्मा और ऋचा घोष पैदा भी नहीं हुई थीं और जेमिमाह रोड्रिग्स शायद काफी छोटी थीं। वहीं, हरमनप्रीत एक ऐसी युवा लड़की थीं, जिनकी आंखों में एक क्रिकेटर बनने का सपना था। अब जब वह रिटायर हो रही हैं तो हरमनप्रीत उनकी कप्तान हैं और शैफाली, जेमिमाह, ऋचा और यास्तिका उनकी साथी खिलाड़ी हैं।

और हां, वर्तमान में महिलाओं के लिए आईपीएल शुरू होने वाला है, महिला क्रिकेटरों के पास केंद्रीय अनुबंध हैं और उनमें से ज्यादातर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी चला रही हैं।

वहीं झूलन द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने के संघर्षों, एक कमरे में रहने और कॉमन शौचालयों वाले युवा छात्रावासों से लेकर बिजनेस क्लास यात्रा तक और उचित केंद्रीय अनुबंधों और वित्तीय सुरक्षा के साथ शानदार फाइव-स्टार में रहने के बीच एक सेतु रही है। कोई भी आश्वस्त कर सकता है कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी उनकी तीव्रता में कोई कमी नहीं आएगी। एक बात और अब कोई और झूलन गोस्वामी नहीं होगी।

Tags: Cricket Newscricket news hindiind vs engjhulan goswamilordswomens crcketwomens cricket 2022
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post

ब्राजील में लैंडिग करते हुए क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, डिप्टी मेयर व सांसद समेत बची चार की जान

प्रदेश में बाढ़ग्रस्‍त जिलों का मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, जनहानि पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist