शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

KL Rahul या KS Bharat, कौन खेलेगा WTC Final 2023? Ravi Shastri ने सुलझाई गुत्थी

by Vikas Baghel
मार्च 18, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतकर भारतीय टीम ने एक बार फिर से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रवेश कर लिया जहां पहले ही टीम ऑस्ट्रेलिया अपने प्रतिद्वंदी का इंतजार कर रही थी। भारतीय टीम वैसे तो काफी बैलेंस्ड नजर आती है चाहे गेंदबाजी में अश्विन-जड़ेजा का डेड्ली कॉम्बिनेशन हो या फिर बल्लेबाजी में विराट-रोहित से लेकर शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ीयों का ऑनफॉर्म होना हो, टीम इंडिया सभी डिपार्टमेंटों में काफी शानदार नजर आती है। लेकिन इस शानदार टीम में एक कमी है जो पहले तो नहीं थी लेकिन अब टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है। ये कमी है बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ना होने की, हम सभी जानते हैं कि जब तक रिषभ पंत ठीक थे तब तक टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह पर किसी बहस की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि पंत टेस्ट में दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन कहानी तब खराब हुई जब रिषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ, दुर्घटना के इतने महीनों बाद भी पंत फिट नहीं है और इस साल वो पूरी तरह फिट हो भी नहीं पाएंगे, ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम को पंत के रिप्लेसमेंट के लिए एक नया विकेटकीपर बल्लेबाज चाहिए था और नाम फाइनल किया गया केएस भरत का। केएस भरत नए खिलाड़ी हैं, ज्यादा अंतराष्ट्रीय अनुभव उन्हें है नहीं इसलिए हुआ भी वही जिसकी कई क्रिकेट पंडितों को उम्मीद थी। भरत अभी तक टेस्ट क्रिकेट में ना तो कोई खास पारी खेल पाए हैं और ना विकेटकीपिंग में कोई खास छाप छोड़ पाए हैं। जैसे तैसे भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में तो ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया लेकिन अब बात WTC फाइनल की है, वही WTC फाइनल जहां पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के हाथों हार गई थी, ऐसे में BCCI और टीम मैनेजमेंट इस बार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

कुल मिलाकर इस बात पर अभी पूरी तरह कनफ्यूजन बना हुआ है कि WTC फाइनल में भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कौन होगा? लेकिन रूकिए BCCI ने ना सही लेकिन भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस समस्या का हल निकाल लिया है और उनका सोल्यूशन शायद आपको भी पसंद आएगा।

RELATED NEWS

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

अगस्त 11, 2026
Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

अगस्त 8, 2026

दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में कॉमेंट्री करते समय रवि शास्त्री ने इस समस्या को सुलझाया। रवि शास्त्री का मानना है कि WTC फाइनल में भारत की बल्लेबाजी को और भी मजबूत बनाने के लिए केएस भरत की जगह केएल राहुल को खिलाना चाहिए।

शास्त्री की इस राय की वाजिब वजह भी है क्योंकि जहां एक तरफ केएस भरत पूरी तरह फ्लॉप चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुन ने 75 रनों की शानदार नाबाद पारी तो खेली ही बल्कि विकेट कीपिंग करते हुए एक शानदार कैच भी पकड़ा। हम ये कह सकते हैं कि राहुल ने अपनी फॉर्म वापसी के संकेत दे दिए हैं लेकिन राहुल के साथ सिर्फ एक ही समस्या है और वो है फिटनेस, क्योंकि 5 दिन के टेस्ट मैच में राहुल अगर अच्छी तरह विकेटकीपिंग कर पाते हैं तो सारी गुत्थी ही सुलझ जाएगी। रवि शास्त्री ने राहुल को WTC फाइनल में खिलाने के बकायदा प्रेक्टिकल कारण भी बताए।

शास्त्री ने कहा –

अगर राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं तो भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर सकता है। राहुल इंग्लैंड में मध्यक्रम में नंबर पांच या नंबर छह पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड में आपको आम तौर पर विकेट के बहुत पीछे से विकेटकीपिंग करनी होती है। आपको स्पिनरों से बहुत गेंदबाजी नहीं कराते, न ही बहुत टर्न की उम्मीद करते हैं। राहुल के पास आईपीएल से पहले दो और वनडे हैं। वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते है।

राहुल और भरत में से कौन है बेहतर टेस्ट खिलाड़ी –

वैसे तो राहुल पुराने चावल हैं और भरत की पिक्चर अभी-अभी शुरू हुई है लेकिन फिर भी हम एक बार इन दोनों खिलाड़ियों का टेस्ट में कंपेरिजन करके देख लेते हैं।

राहुल ने कुल 47 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 33.44 की औसत से 2642 रन निकले हैं। राहुल ने अब तक टेस्ट में 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं।

बात करें केएस भरत की तो उन्होने अब तक केवल 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 20.2 की औसत से उन्होने 101 रन बनाए हैं।

आंकड़ों में तो राहुल ही बेस्ट हैं क्योंकि वे ज्यादा खेले हैं लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए उन्हें फिटनेस की अग्नीपरीक्षा देनी ही होगी और अगर राहुल इस अग्नीपरीक्षा में पास हो गए तो फिर केएस भरत को मौका मिलने का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन जब तक भारत के पास राहुल या कोई और विकल्प नहीं है तब तक केएस भरत से ही टीम इंडिया को काम चलाना पड़ेगा।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs aus 2023KL Rahulkl rahul or ks bharatkl rahul vs ks bharatks bharatks bharat testks bharat vs kl rahulravi shastriravi shastri on kl rahulWTC Finalwtc final 2023
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

Next Post

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को किया भगोड़ा घोषित, पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- 'मेरे बेटे को उसी वक्त क्यों नहीं गिरफ्तार किया...?,

अन्नदाता पर पड़ी बेमौसम बारिश की मार, हजारों हेक्टेयर तैयार खड़ी फसल हुई बर्बाद, आज कहां-कहां बारिश और ओलों का अलर्ट?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist