Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कौन है 13 साल की वो लड़की जिसने सचिन तेंदुलकर को बनाया दिवाना, जिस पर अब जहीर खान भी हुए फिदा

सचिन तेंदुलकर ने 13 साल की लड़की सुशीला मीना का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, जहीर खान ने भी दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वीडियो कर रहा ट्रेंड।

by Vinod
December 22, 2024
in TOP NEWS, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

June 18, 2026
Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

June 12, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। सचिन तेंदुलकर को ‘क्रिकेट का भगवान’ कहा जाता है। वह भारत के भविष्य के क्रिकेटर्स पर बारीकी से नजर रखते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बड़ी जानकारी आमलोगों तक पहुंचाई हैं। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने गांव की एक 13 वर्ष की लड़की, जिसका नाम सुशीला है, उसकी जमकर प्रशंसा की है। साथ ही सुशीला की गेंदबाजी एक्शन के कायल हो गए और सोशल मीडिया पर लड़की के गेंदबाजी करती हुई वीडियो अपलोड की। सचिन ने लड़की की गेंदबाजी एक्शन की तुलना भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से की। जहीर भी काफी प्रभावित हुए और इस लड़की की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।

जहीर खान ने लिखा शानदार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राजस्थान की सुशीला मीना का वीडियो साझा किया। वीडियो में 13 वर्ष की सुशीला बाएं हाथ से शानदार तेज गेंदबाजी कर रही थी और उसके बेहतरीन एक्शन में जहीर के एक्शन की झलक मिल रही थी। तेंदुलकर ने जहीर को वीडियो में टैग किया। उन्होंने लिखा, ’शानदार। देखने में मजा आया। सुशीला मीना के गेंदबाजी एक्शन में तुम्हारी झलक है जहीर। क्या तुम्हे भी लगता है। जवाब में जहीर ने लिखा, बिल्कुल। मैं भी सहमत हूं। इसका एक्शन इतना प्रभावी और शानदार है। काफी प्रतिभावान लग रही है। वे पहले से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो आने के बाद यूजर्स शेयर करने के साथ ही कमेंट भी लिख रहे है।

कौन हैं सुशीला मीना

सुशीला मीना मूलरूप से राजस्थान के प्रतापगढ जिले के छोटे से गांव रामेर तालाब पिपलिया की रहने वाली हैं। सुशीला पांचवीं कक्षा की छात्रा है और क्रिकेट की शौकीन हैं। उनका गेंदबाजी एक्शन खासकर गेंद फेंकने से पहले कूदना जहीर की गेंदबाजी शैली की याद दिलाता है। बताया जा रहा है कि सुशीला गरीब परिवार से आती हैं। उनके पैरेंट्स मजदूरी और खेती से अपनी जीविका चलाते हैं। पिता का नाम रतनलाल मीणा है, जबकि मां शांति बाई मीणा हैं। सुशीला स्कूल लेवल पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं। सुशीला 130 से 135 किमी प्रतिघंटे से गेंदबाजी करती है। साथ ही वह चौके-छक्के मारने में भी सक्षम हैं।

लोग बता रहे लेडी जहीर खान

सचिन तेंदुलकर और जहीर के बीच सोशल मीडिया की इस बातचीत पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और कारपोरेट जगत से सुशीला की ट्रेनिंग के लिए मदद का प्रस्ताव भी आया है। ुशीला के इस वीडियो को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें लेडी जहीर खान कह रहा है तो कोई उन्हें भविष्य की स्टार गेंदबाज बता रहा है। तेंदुलकर के वीडियो शेयर करने के बाद ट्रेंड में सुशीला सचिन तेंदुलकर द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद सुशीला मीणा गूगल में खूब सर्च की जा रही हैं। वे गूगल की टॉप ट्रेंड में हैं।

Tags: sachin tendulkarsocial mediavideo viralZaheer Khan Sushila Meena
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Meta Plus Plans: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अब सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने तक सीमित नहीं रह...

Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

Viral Couple Video Debate:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में...

Sachin Praises Vaibhav,: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन जमकर की तारीफ , कहा- अपने नेचुरल गेम से ना करें छेड़छाड़

Sachin Praises Vaibhav,: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन जमकर की तारीफ , कहा- अपने नेचुरल गेम से ना करें छेड़छाड़

by Kirtika Tyagi
May 31, 2026

Sachin Praises Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार खेल से सभी...

T20 Cricket Suggestions: सचिन के 3 बड़े सुझाव, टी20 क्रिकेट को कैसे बना सकते हैं और भी रोमांचक

T20 Cricket Suggestions: सचिन के 3 बड़े सुझाव, टी20 क्रिकेट को कैसे बना सकते हैं और भी रोमांचक

by Kirtika Tyagi
May 31, 2026

T20 Cricket Suggestions: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार करियर में कई यादगार पारियां खेली...

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

by Vinod
September 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को लेकर...

Next Post
Mahakumbh 2024

Mahakumbh 2024 : यूपी पुलिस ने की 'डिजिटल वॉरियर' पहल की शुरुआत, फर्जी खबरों से निपटने के लिए छात्रों को भी दी जाएगी ट्रेनिंग

बड़ा खुलासा, 1035 दिन बाद इस शख्स ने रूस पर करवाया अमेरिका के 9/11 जैसा हमला

बड़ा खुलासा, 1035 दिन बाद इस शख्स ने रूस पर करवाया अमेरिका के 9/11 जैसा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist