सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 World Cup IND vs AUS: 6 रनों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, शमी ने लिए 3 विकेट

by Vikas Baghel
अक्टूबर 17, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

आईसीसी टी-20 विश्व कप(ICC T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रनों पर सिमट गई।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मॉर्श और कप्तान एरोन फिंच ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 41 रन जोड़े। भुवनेश्वर कुमार ने मॉर्श को बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। मॉर्श ने 18 गेंदों पर 4 चौके और 2 छ्क्के की बदौलत 35 रन बनाए। मॉर्श के बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने कुछ खास नहीं किया और 11 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि एक तरफ से फिंच ने आक्रमण जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल 23 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार बनें। मार्कस स्टॉइनिस कुछ खास नहीं कर सके और केवल 7 रन बनाकर चलते बने।19वें ओवर में हर्षल पटेल ने फिंच को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फिंच ने 54 गेंदों में 7 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 76 रन बनाए।

RELATED NEWS

मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

मार्च 29, 2025
Mohammad Shami

Mohammad Shami News: मोहम्मद शमी का परिवार मनरेगा में करता है काम… दिहाड़ी में मिलतय है 237 का दाम

मार्च 26, 2025

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी और मोहम्मद शमी ने इस आखिरी ओवर में केवल चार रन देकर तीन विकेट झटके और भारत को 6 रनों से जीत दिला दी।

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत ने केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (50) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। इन दोनों के अलावा दिनेश कार्तिक ने 20, विराट कोहली ने 19 और रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्ड्सन ने 4, मिचेल स्टॉर्क, ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर ने 1-1 विकेट लिया।

Tags: mohammad shamit20 world cup 2022World Cup
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

by Vinod
मार्च 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के गेज गेंदबाज व अमरोहा एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध मोहम्मद शमी हरहाल करोड़ों रुपए...

Mohammad Shami

Mohammad Shami News: मोहम्मद शमी का परिवार मनरेगा में करता है काम… दिहाड़ी में मिलतय है 237 का दाम

by Mayank Yadav
मार्च 26, 2025

Mohammad Shami News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बड़ा भ्रष्टाचार प्रकाश में आया है, जहां एक ग्राम प्रधान...

Virat Kohli PHOTO

टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानिए बड़ी वजह!

by Saurabh Chaturvedi
मार्च 12, 2024

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, ये बात...

IND vs AUS photo

IND vs AUS U-19 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल, सीनियर खिलाड़ियों के हार का बदला लेने का मौका

by Saurabh Chaturvedi
फ़रवरी 11, 2024

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के...

TEAM INDIA PHOTO

IND vs AFG: टी-20 सीरीज में इन बल्लेबाजों की तगड़ा प्रदर्शन, जून में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बने पक्के दावेदार

by Saurabh Chaturvedi
जनवरी 18, 2024

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तीन मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हुई है. इसमें टीम इंडिया की...

Next Post

PM Kisan Samman: किसानों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट, बोले- खेती के लिए तकनीकी को खुले मन से अपनाने की जरूरत

Rajasthan: राज्यपाल ने Morocco में 5 देशों में तैनात भारतीय राजदूतों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist