शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

PM Kisan Samman: किसानों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट, बोले- खेती के लिए तकनीकी को खुले मन से अपनाने की जरूरत

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 17, 2022
in देश, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तम खेती के लिए तकनीक को खुले मन से अपनाने की जरूरत है. तकनीक के माध्यम से किसान लाभान्वित हो रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पीएम किसान योजना है. तकनीकी के सहारे ही अभी तक देश किसानों के खातों में दो लाख करोड़ से अधिक की रकम सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है.

सरकार चाहती है कि किसानों को कम लागत में अच्छी फसल मिल सके। इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि धरा की सेहत अच्छी रहे इसके लिए 22 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धरती की सेहत अच्छी रहेगी तो किसानों को अच्छी फसल मिल पाएगी, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, टपक सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है. जिससे कृषि में जल के खपत को कम किया जा सके। पीएम ने कहा कि किसानों को जलवायु के अनुकूल उन्नतशील बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए और उनकी गुणवत्ता और उपज को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक काम कर रहे हैं.

RELATED NEWS

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026

हमारे देश के किसान पर कोई बोझ न पड़े- PM

पीएम मोदी ने कहा कि खेत से बाजार की दूरी कम की जा रही है. कृषि रेल और कृषि उड़ान योजना के माध्यम से किसानों के उत्पाद को व्यापक स्तर पर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. बीते कुछ वर्षों में भारत का कृषि निर्यात बढ़ा है कृषि निर्यात के मामले में हम दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के किसान पर बोझ न पड़े, हमारे किसान उन पर कोई नया संकट ना आए इसलिए जो 70-80 रुपये में यूरिया हम आज बाहर से लाते हैं, हम किसानों को 5-6 रुपये में पहुंचाते हैं ताकि हमारे किसान भाइयों-बहनों को कष्ट ना हो.

किसानों को पीएम मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट

उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक खर्च जिन चीजों को आयात करने में हमारा होता है, वो खाने का तेल है, फर्टिलाइजर है, कच्चा तेल है, इनको खरीदने के लिए ही हर वर्ष लाखों करोड़ रुपये हमें दूसरे देशों को देना पड़ता है. विदेशों में अगर कोई समस्या आती है तो इसका बुरा असर हमारे यहां भी पड़ता है. पीएम मोदी ने कहा कि फर्टिलाइजर सेक्टर में रिफॉर्म के हमारे अब तक के प्रयासों में आज दो और प्रमुख रिफॉर्म, बड़े बदलाव जुड़ने जा रहे हैं. पहला बदलाव ये है कि आज से देशभर की सवा 03 लाख से अधिक खाद की दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के रूप में विकसित करने के अभियान की शुरुआत हो रही है.

विज्ञान और टेक्नोलॉजी का है कमाल- PM

ये ऐसे केंद्र होंगे जहां खिर्फ खाद ही नहीं मिलेगी, बल्कि बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, हर प्रकार की जानकारी जो भी किसान को चाहिए, वो इन केंद्रों पर एक ही जगह मिलेगी। यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर के लिए भारत अब तेजी से लिक्विड नैनो यूरिया की तरफ बढ़ रहा है। नैनो यूरिया, कम खर्च में अधिक प्रोडक्शन का माध्यम है। पीएम ने कहा कि जिसको एक बोरी यूरिया की जरूरत लगती है वो काम अब नैनो यूरिया की एक छोटी सी बॉटल से हो जाता है। ये विज्ञान और टेक्नोलॉजी का ही कमाल है.

किसानों के लिए 2-2 हजार रुपये की तीन किश्त जारी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी की. 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं. इस योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किश्त जारी की जाती हैं. इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का शुभारंभ भी किया. इसके तहत, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को पीएमकेएसके में बदला जाएगा.

इसे भी पढ़ें – PM Kisan Samman: PM किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक

Tags: PM Kisan 12th InstallmentPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

Next Post

Rajasthan: राज्यपाल ने Morocco में 5 देशों में तैनात भारतीय राजदूतों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Miranda House Viral Video: मिरांडा कालेज में चारदीवारी फांद कर घुसते युवकों के वायरल वीडियो की ये है हकीकत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist