शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 World Cup: दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से हराया

by Vikas Baghel
नवम्बर 2, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

टी-20 विश्व कप में 2 नवंबर को एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीच रोमाचक मैच हुआ, इस मैच में गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग हर एक चीज काफी अच्छी हुई मैच में काफी उतार चढाव भी आए यहां तक कि बारिश के कारण मैच 1 घंटे के लिए रोकना भी पड़ा लेकिन अंत में भारतीय टीम ने 5 रनों से बांग्लादेश को मात दे दी। भारत ने अपने 20 ओवरों में 184 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में बारिश के चलते बांग्लादेश को 151 रनों का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में वे सिर्फ 146 रन बना सके और भारत ने 5 रनों से मैच जीत लिया। मैच के हीरो रहे विराट कोहली जो बांग्लादेश के खिलाफ भी नाबाद रहे और उन्होने 64 रन बनाए।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच हाइलाइट्स

RELATED NEWS

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026
Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

सितम्बर 25, 2026


टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, शुरूआत में ही कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंदे खेलकर और 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली जिन्होने केएल राहुल के साथ मिलकर कुल 67 रनों की पार्टनरशिप की। इस मैच से पहले तक फ्लॉप चल रहे राहुल ने इस मैच में 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया और फिर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रनों की छोटी और असरदार पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत की ओर से दूसरे छोर पर कोहली के साथ कोई ठीक से नहीं टिक पाया।हार्दिक पांड्या पांच रन, दिनेश कार्तिक सात रन और अक्षर पटेल सात रन बनाकर आउट हो गए। अंत में कोहली को अश्विन का साथ मिला अश्विन ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए। कोहली 44 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने तीन विकेट लिए। वहीं, कप्तान शाकिब ने दो विकेट लिए। भारत ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।

जीत रही थी बांग्लादेश

185 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरूआत से ही अच्छा खेली, शुरूआती 7 ओवरों में टीम ने कोई विकेट नहीं खोया था और 67 रन बना लिए थे, लेकिन तभी तेज बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा और करीब 1 घंटे के बाद बारिश बंद हुई तो डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक, बांग्लादेश को 16 ओवर में जीत के लिए 151 रन का टारगेट मिला। अब बांग्लादेश को नौ ओवर में 85 रनों की और जरुरत थी और बांग्लादेश के हाथों में 10 विकेट थे, लेकिन टीम इंडिया ने वापसी कर मैच पलट दिया।

मैच के दूसरे हाफ में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर ही तोड़ कर रख दी। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। गेंदबाजी की कमान अर्शदीप के हाथों में थी। इस ओवर में उन्होंने 14 रन दिए। इस तरह टीम इंडिया ने पांच रन से मैच जीत लिया। बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

अब क्या है पाइंट्स टेबल का हाल


इस जीत के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में 6 पाइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है, दूसरे स्थान पर 5 पाइंट्स के साथ दक्षिण अफ्रीका है, तीसरे स्थान पर 4 अंकों के साथ बांग्लादेश है, लिस्ट में चौथे स्थान पर जिम्बाबवे की टीम है इसके बाद पांचवे नंबर पर पाकिस्तान और छठे नंबर पर नीदरलैंड्स की टीम है।

Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Raj Kalpana Travels Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत...

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Lucknow Youth Murder: राजधानी लखनऊ के सभा खेड़ा इलाके में गुरुवार शाम शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात...

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Russia Election Putin United Russia: रूस में 2026 का संसदीय चुनाव पूरा हो गया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के...

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

A1 Sports World Hiring Policy: बेंगलुरु की कंपनी A1 Sports World की एक हायरिंग पॉलिसी सोशल मीडिया पर चर्चा का...

Next Post

Horoscope Today 3 Nov 2022: क्या भाग्य देगा आज आपका साथ, जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

Gujarat elections 2022 Update: 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, चुनाव के 3 दिन बाद ही नतीजे जारी, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In