सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Gujarat elections 2022 Update: 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, चुनाव के 3 दिन बाद ही नतीजे जारी, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

by Anu Kadyan
नवम्बर 3, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Update:- गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। जबकि हिमाचल चुनाव के साथ ही आठ दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बार गुजरात चुनाव में 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान का मौका मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखते हुए दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। जिसे देखते हुए पोलिंग स्टेशन की संख्या 51 हजार से ज्यादा रखी गई है। 

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी पारा गर्म है। जिसको लेकर सभी सियासी पार्टियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बस अब इंतजार है तो चुनावी तारीक के ऐलान का, वो भी अब जल्द खत्म होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 2 नवंबर को चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है।

RELATED NEWS

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

जुलाई 30, 2026
New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

जुलाई 13, 2026

आज 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आपको बता दें कि गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी राज कर रही है।

दो चरणों में होगा मतदान

इस बार भी गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में दो चरणों में मतदान हो सकता है। माना जा रहा है कि 2 दिसंबर को पहले और 5 या 6 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हो सकती है। वहीं मतगणना की बात करें तो 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही होने की संभावना है। जबकि हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को कराया जा रहा है।

इस बार 160 पार

वहीं बीजेपी गुजरात की सत्ता को बरकरार रखने के दावे कर रही  है। जिसके चलते उन्होंने इस बार 180 सीटों में से 160 प्लस सीटों का टारगेट रखा है। जबकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी। उस समय कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी और 77 सीटों जीत हासिल की थीं। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गईं। बीजेपी को इस चुनाव में 50% तो वहीं कांग्रेस को 42% वोट मिले थे। 2017 में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की बात कही थी लेकिन बीजेपी सत्ता पर काबिज रही।

इसी कड़ी में इस बार कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की तमाम कोशिश कर रही है। इन दोनों के बीच इस बार आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ पूरा दमखम दिखाने में जुटी है।

Tags: Assembly electionselection commissionGujarat elections 2022News1IndiaPress Conference
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Election Commission Case : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

UP News: ढाई फीट के अजीम मंसूरी बन गए दुल्हा, बज गई शहनाई, चढ़ गए घोड़ी, तीन फीट की दुल्हनिया बुशरा का थामा हाथ

Shahjahanpur Update: मस्जिद में घुसकर मुस्लिम युवक ने ही जलाई कुरान, ताज मोहम्मद गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist