बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Virat Kohli 166 vs SL:एक पारी में विराट ने तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड, जल्द ही सचिन को भी पीछे छोड़ देंगे कोहली

by Vikas Baghel
जनवरी 16, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

15 जनवरी 2023, इतिहास इस तारीख को शायद कभी नहीं भूल पाएगा। इसकी वजह है क्रिकेट के किंग विराट कोहली की वो रनों की बरसात जो उन्होने तिरूवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखरी मैच में की।

ये मैच जिसने भी देखा वो खुश भी हुआ और भावुक भी। खुश उन शॉट्स को देखकर जो विराट कोहली ने मैदान के चोरों तरफ लगाए और भावुक उस पल को देखकर जब विराट ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज 150 लगाया।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

श्रीलंकाई गेंदबाज त्राहिमाम पे त्राहिमाम कर रहे थे लेकिन किंग कोहली ने किसी को नहीं बक्शा, उन्होने एक एक करते सभी गेंदबाजों की वो पिटाई की जो वे ताउर्म नहीं भूलेंगे।

विराट ने इस पारी में 110 गेंदों में कुल नाबाद 166 रन बनाए जिसके लिए उनके बल्ले से 8 छक्के और 13 चौके निकले। विराट की इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है और सबकी वजह अलग-अलग है क्योंकि इस 166 रनों की पारी से विराट कोहली ने अनेक कीर्तिमान अपने नाम किए।

1. कोहली की सर्वश्रेंष्ठ पारी-

ये पारी विराट कोहली के वनडे करियर की सबसे दूसरे सर्वश्रेष्ट पारी थी क्योंकि इससे पहले 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में विराट ने नाबाद 183 रनों की शानदार पारी खेली थी।

2. छक्कों की लाइन लगाने वाले विराट

Image- BCCI(Twitter)

 इस पारी में विराट कोहली ने छक्कों की प्रदर्शनी लगा दी इससे पहले विराट ने अपनी किसी भी पारी में इतने छक्के नहीं लगाए थे बता दें विराट चौकों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं मगर श्रीलंका के खिलाफ 15 जनवरी को विराट के सिर पर शायद छक्के सवार थे विराट ने कुल 8 छक्कों से पूरे स्टडियम के लोगों का मनोरंजन किया जिसमें से एक तो MS Dhoni के Helicopter शॉट जैसा ही शॉट था।

3. सबसे तेज 150

 विराट कोहली ने इस पारी में मात्र 106 गेंदों में 150 रन पूरे कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। पहले नंबर पर ईशान किशन हैं जिन्होन हाल ही में बांग्लादेश के खिसाफ मात्र 103 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे।

4. स्ट्राइक रेट ऐसे बढाते हैं –

Image- BCCI(Twitter)

शतक तक विराट कोहली बड़े आराम से खेल रहे थे लेकिन शतक के बाद तमाम लोगों को एक ही मैच में दूसरा विराट कोहली नजर आया।

विराट ने 85 गेंदों में अपना 45वां वनडे और 74वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया। शतक के बाद विराट ने अपना खेल पूरी तरह बदल दिया था। जहां पहले 100 विराट ने 85 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के के साथ बनाए थे वहीं 100 के बाद विराट ने गियर बदला और मात्र 25 गेंदों में 66 रन बनाए जिसके लिए उन्होने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। यानी 100 तक विराट का स्ट्राइक रेट जहां 117.6 का था वहीं शतक के बाद यही स्ट्राइक रेट 264 का हो गया था।

5. भारत ने बनाया वनडे का महारिकॉर्ड

Image- BCCI(Twitter)

मैच की पहली पारी में किंग कोहली ने तो सारा काम कर ही दिया था लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों खासकर मोहम्मद सिराज, कुलदाप यादव और मोहम्मद शमी ने सोने पर सुहागा जड़ दिया। बता दें भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को  73 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जिसके बाद 317 रनों के सबसे बड़े अंतर से भारत ने इस मैच को अपने नाम किया। 317 रनों की ये जीत वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 2008 में 290 रनों की जीत हासिल की थी।

6. अब जल्द विराट के नाम होगा सचिन का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं जिनके आस पास भी विराट कोहली को छोड़कर दुनिया का कोई और खिलाड़ी नहीं है। विराट कोहली इस शतक के साथ वनडे में 46 शतक जड़ चुके हैं यानी अब वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए विराट कोहली को सिर्फ 4 ही शतक लगाने हैं जो कि उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर लगता है कि जल्द ही हो जाएगा।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiIND vs SLind vs sl 3rd odiind vs sl odiVIRAT KOHLIvirat kohli 166 vs slvirat kohli 46th odi centuryvirat kohli centuryVirat Kohli News
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

मई 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Next Post

IND vs SL 3rd ODI: 317 रनों की जीत से भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में चिकन खरीदने को लेकर दो पक्षों में पथराव, विवाद में 4 लोग घायल, पुलिस मामले में जुटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist