Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

क्या अब रोहित शर्मा को रिप्लेस कर देंगे ईशान? क्या एक दोहरे शतक से मिल जाती है टीम में परमानेंट जगह?

Vikas Baghel by Vikas Baghel
December 10, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चटगांव में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक क्या जड़ा सोशल मीडिया पर लोग ये दावा करने लगे कि ईशान के ही परमानेंट ओपनिंग दे दी जाए लेकिन इस रिपोर्ट में हम आंकड़ो के जरिए ये जानेंगे कि क्या वाकई अब टीम इंडिया को नए वनडे ओपनर के रूप में ईशान किशन की जरूरत है या फिर कप्तान हिटमैन ही ठीक हैं।

ये बहस शुरू हुई शनिवार 10 दिसंबर को चटगांव में जहां तीसरे एकदिवसीय मैच में ईशान किशन ने बांग्लादेश को कुछ ऐसे धोया जैसे कोई धोबी कपड़े धोता है, ईशान ने किसी भी बांग्लादेशी गेदबाज को नहीं छोड़ा बल्कि सबको बराबर चौकों और छक्कों का प्रशाद बांटा। ईशान ने अपनी इस शानदार और यादगार पारी में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय दोहरा शतक जड़ा। ईशान ने इस मैच में मात्र 136 गेंदों में 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के निकले साथ ईशान का स्ट्राइक रेट 160.31 का रहा।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026

ईशान किशन को तीसरे वनडे में खेलने का मैका इसलिए मिला क्योंकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी। लिहाजा टीम को एक ओपनर की आवश्यकता थी ऐसे में ईशान किशन जिन्होने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ओपनिंग की थी उन्हें एकदम से पारी का आगाज करने का मौका मिला और ईशान ने बखूबी इस मौके को लपका और वे चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए

जिसने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। ईशान से पहले सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा वनडे में ये कीर्तिमान रच चुके हैं और अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ईशान किशन का नाम भी शामिल हो गया है।

ईशान किशन की इस दोहरे शतक की लाजवाब पारी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार लोग इस बात को कह रहे हैं कि ईशान किशन को अब भारतीय टीम का परमानेंट ओपनर बना देना चाहिए लेकिन यह सिर्फ लोगों की राय है बल्कि सच तो यह है कि एक बहुत अच्छी पारी से आप रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी को रिप्लेस नहीं कर सकते। जो कारनामा ईशान किशन ने किया है वह कारनामा रोहित शर्मा एक या  दो बार नहीं बल्कि अपने करियर में 3 बार कर चुके हैं और वे वनडे के कितने अच्छे ओपनर खिलाड़ी हैं इस बात का अंदाजा आप इन आंकड़ों से लगा सकते हैं।

रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर ओपरन 148 पारियां खेली हैं।

जिनमें उन्होने 7436 रन बनाए हैं

बता दें ODI में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं उनसे पहले पहले नंबर 1 पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होने 15310 रन बनाए हैं, नंबर 2 पर 9146 रनों के साथ सौरव गांगुली हैं और तीसरे नंबर पर विरेंद्र सहवाग हैं जिन्होने 7518 रन बनाए हैं।

यानी रोहित शर्मा बतौर औपनर 82 रन वनडे में और बना देते हैं तो वे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे और जो करिश्मा ईशान ने 10 दिसंबर को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ किया है यानी दोहरा शतक लगाया है यही करिश्मा हिटमैन शर्मा एक या दो नहीं बल्कि 3-3 बार कर चुके हैं।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी-

भारत की ओर से ODI  में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर एक पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे।

दूसरे नंबर पर हैं मुल्तान के सुल्तान विरेंद्र सहवाग जिन्होने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर अब मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार दोहरा शतक लगाया है।

सबसे पहले रोहित ने 02 नवंबर 2013 को बेंग्लुरू में ऑस्ट्रेलिया में 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे

इसके बाद अगले साल यानी 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे ये उनका सर्वाधिक स्कोर भी है।

तीसरा बार रोहित ने डबल सेंचुरी 13 दिसंबर 2017 को मोहाली के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था यहां रोहित ने 153 गेंदों में 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ईशान किशन आ चुके हैं जिन्होने 10 दिसंबर 2022 को चटगांव के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों में 210 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ा।

कुल मिलाकर ये बात तो तय है कि फिलहाल रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट ईशान किशन नहीं होने वाले हैं, हां एक चीज हो सकती है कि रोहित अगर उपलब्ध ना हों तब उनकी जगह ईशान ओपनिंग कर सकते हैं जैसा कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे ODI में हुआ था।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs banindia vs bangaldeshishan kishanishan kishan 200ishan kishan 200 vs bangladeshRohit Sharma
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post

Bijnor: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को कूचला, मासूम सहित 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल

UP: नए साल से रोडवेज बसों में स्मार्ट कार्ड से सफर, पांच तरह के स्मार्ट कार्ड होंगे जारी, टिकट काउंटर पर मिलेगी रीचार्ज की सुविधा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist