Site icon News1India

बर्फीली वादियों में ले सकेंगे क्रिकेट का मज़ा, इस राज्य में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा स्टेडियम !

हरे भरे मैदानों पर क्रिकेट का आनंद तो सभी ने उठाया होगा। मगर क्या हो जो बर्फीली वादियों के बीच क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाने का मौका मिल जाए?  तो अगर आप भी क्रिकेट के प्रेमी हैं और वादियों में घूमने के शौकीन भी तो बहुत जल्द आपको ज़मीन से उपर उठकर पहाड़ों और वादियों में क्रिकेट का मज़ा लेने का मौका मिलने वाला है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद शुरु हो चुकी है।

यूं तो क्रिकेट को लेकर भारत ने कई उपलब्धि अपने नाम की हैं। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा  स्टेडियम का रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुकी है। जी हां विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से दर्ज है। अब क्रिकेट स्टेडियम को लेकर भारत एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। बता दें की इस स्टेडियम को समुद्र की सतह से 10,235 फीट की उंचाइ पर बनवाया जाएगा जो इसे अपने आप में ही काफी अदव्तीय बनाती है साथ ही पहाड़ों और घाटियों के बीच मैच का आनंद लेना क्रिकेट के प्रेमीयों को रोमांच से भर देगा।

बता दें की ये जानकारी लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने खुद साझा किया है। उन्होंने यह भी कहा की लाहौल स्पीति के सिस्सू में हेलीपैड का भी निर्माण करवाया जाएगा जिससे अगर इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय तौर पर पहचान मिलती है तो बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को यहां पहुंचने में मदद मिल सकेगी। बता दें कि तापमाम काफी कम होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बीछ जाती है जिससे यातायात लम्बे समय तक बाधित हो जाती है।

हिमाचल प्रदेश में बनने वाले इस क्रिकेट स्टेडियम के माध्यम से अप्रेल से सितम्बर तक होले वाली प्रचंड गर्मी से खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को राहत मिल सकेगी पर 6 से 7 महिनें तक बर्फ की कैद में रहने वाले इस क्षेत्र में मैच आयोजित करना किसी चुनैती से कम नहीं होगी।  

Exit mobile version