मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गंदेरबल के रंगा मोड़ के पास 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए, जिन्हें SKIMS सौरा रेफर किया गया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026
in जम्मू कश्मीर
Amarnath Yatra bus accident
Share on FacebookShare on Twitter

Amarnath Yatra bus accident :अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक यात्री बस रंगा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनाग्रस्त बस भगवती यात्रा कंपनी की बताई जा रही है। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D5655 बताया गया है।

40 यात्री घायल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। बताया गया है कि यह बस आधिकारिक काफिले का हिस्सा नहीं थी और बालटाल से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED NEWS

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

जून 10, 2026
amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

जुलाई 31, 2025

SKIMS में भर्ती

हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति का आकलन करने के बाद बेहतर इलाज के लिए 40 यात्रियों को श्रीनगर स्थित SKIMS सौरा रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ यात्रियों के सिर में भी चोट लगी है। हालांकि, फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोई मौत नहीं

हादसे में राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक किसी भी श्रद्धालु की मौत की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमों ने तेजी से बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल यात्रियों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल बताए जा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के रहने वाले दिनेश (48), रिजवान (40), मुकेश (40), राहुल (45), प्रेम भाई (50), ललिता (55), राजेश कुमार (52), किशोर पंडित (52), चंद्रलाल (35), गायत्री (56), विश्वास राठौड़ (58), यशोदा (52), देविंदर राठौड़ (48), मीरा (48), सागर लाल कुमार (45), सालक राम (55) और इंद्र (57) घायल यात्रियों में शामिल हैं।

जांच में जुटी टीम

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। घायलों का इलाज SKIMS सौरा में चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, दुर्घटना की वजह जानने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और बाकी घायल यात्रियों की सूची की पुष्टि का इंतजार है।

Tags: Amarnath Yatra accidentGanderbal Bus Accidentjammu kashmir news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2025

Amarnath Yatra 2025:हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर...

Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

by Gulshan
जुलाई 16, 2025

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, उधमपुर जिले के थाना मजालता को बंदना राजपूत नामक...

Kashmir to Kanyakumari rail link inauguration

PM मोदी जम्मू में रचेंगे इतिहास,वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंड़ी कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सपना अब हकीकत

by SYED BUSHRA
जून 6, 2025

 Jammu Kashmir News : 6 जून 2025 को भारत के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ने जा रहा है। इस...

Kathua terrorist attack

J&K Update : कठुआ में तीन नागरिकों की हत्या से इलाके में डर और गुस्सा,गृह सचिव करेंगे समीक्षा बैठक

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2025

Three Civilians Killed in Kathua : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की बिलावर तहसील में तीन नागरिकों की हत्या के पीछे...

Next Post
Jr NTR Injury: शूटिंग के बीच घायल हुए जूनियर एनटीआर, डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

Jr NTR Injury: शूटिंग के बीच घायल हुए जूनियर एनटीआर, डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

Ghazipur Murder Case: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सरेराह चाकू से हत्या की, बेटी को लेकर खुद थाने पहुंचा आरोपी

Ghazipur Murder Case: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सरेराह चाकू से हत्या की, बेटी को लेकर खुद थाने पहुंचा आरोपी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist