मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Jr NTR Injury: शूटिंग के बीच घायल हुए जूनियर एनटीआर, डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

तेलुगू अभिनेता जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उनकी टीम ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अभिनेता इन दिनों प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग कर रहे हैं, जो अब 11 जून 2027 को रिलीज होगी।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

 Jr NTR Injury:  तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए चिंता की खबर सामने आई है। अभिनेता के कंधे में चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है और अभिनेता की हालत स्थिर है।

डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

जूनियर एनटीआर की टीम के मुताबिक, शनिवार शाम अभिनेता के कंधे में चोट लगी। इसके बाद डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पुरमचंद्र तेजस्वी की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए 6 से 8 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। टीम ने यह भी कहा कि उनकी सेहत से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

RELATED NEWS

Jr NTR की नई फिल्म अनाउंस होते ही विवादों में, तमिलनाडु में क्यों उठ रही है बैन की मांग?

Jr NTR की नई फिल्म अनाउंस होते ही विवादों में, तमिलनाडु में क्यों उठ रही है बैन की मांग?

जुलाई 6, 2026

फिल्म के सेट पर अचानक बिगड़ी Prabhas की तबीयत

फ़रवरी 10, 2023

कैसे लगी चोट, अभी नहीं हुआ खुलासा

हालांकि टीम ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जूनियर एनटीआर को चोट कैसे लगी। वह इन दिनों निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चोट शूटिंग के दौरान लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

‘ड्रैगन’ में निभाएंगे दमदार किरदार

फिल्म ‘ड्रैगन’ की कहानी वर्ष 1967 की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अफीम के कारोबार तथा ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ के इर्द-गिर्द घूमती है। जूनियर एनटीआर इसमें ‘लूगर’ नाम के एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर, बीजू मेनन, आशुतोष राणा, गुरु सोमसुंदरम, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अब 2027 में रिलीज होगी फिल्म

मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही ‘ड्रैगन’ पहले जून 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। अब यह फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags: Dragon MovieJr NTRPrashanth Neel
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Jr NTR की नई फिल्म अनाउंस होते ही विवादों में, तमिलनाडु में क्यों उठ रही है बैन की मांग?

Jr NTR की नई फिल्म अनाउंस होते ही विवादों में, तमिलनाडु में क्यों उठ रही है बैन की मांग?

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Jr NTR New Movie: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की नई फिल्म की घोषणा के साथ ही विवाद खड़ा हो गया...

फिल्म के सेट पर अचानक बिगड़ी Prabhas की तबीयत

by Neel Mani
फ़रवरी 10, 2023

नई दिल्ली: बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास (Prabhas) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें, कि पिछले कुछ...

KGF फिल्म के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा

by Web Desk
दिसम्बर 8, 2022

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी ख़बर सामने आई है। साउथ फिल्मों के अभिनेता और साल 2018 में...

Next Post
Ghazipur Murder Case: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सरेराह चाकू से हत्या की, बेटी को लेकर खुद थाने पहुंचा आरोपी

Ghazipur Murder Case: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सरेराह चाकू से हत्या की, बेटी को लेकर खुद थाने पहुंचा आरोपी

Commonwealth Game : ग्लासगो में भारत का जलवा, शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड, सर्वेश कुशारे को मिला सिल्वर

Commonwealth Game : ग्लासगो में भारत का जलवा, शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड, सर्वेश कुशारे को मिला सिल्वर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist