सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Tobacco Gutka Ban: इन राज्यों में बैन हुआ तंबाकू-गुटखा, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

by Rajni Thakur
जून 2, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, देश
Uttar Pradesh and Telangana governments have banned the sale of tobacco and gutka
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

अगस्त 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

अगस्त 30, 2026

Gutka and Tobacco Products Ban: उत्तर प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने तंबाकू और गुटखे के शौकीनों को बड़ा झटका दिया है। गुटखे और तंबाकू की बिक्री पर दोनों राज्यों की सरकारों ने प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी माता वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा प्रशासन ने सिगरेट की बिक्री पर रोक लगा दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पान मसाला और तंबाकू दोनों एक साथ बेचने पर प्रतिबंध लगाया दिया। इस नए आदेश के बाद से ही दुकानदारों में खलबली मच गई है। यह आदेश 1 जून से लागू हो गया है, जिससे पान मसाला और तंबाकू का सेवन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

शहर में गुप्त पड़ताल चालू- असिस्टेंट कमिश्नर

कानपुर के असिस्टेंट कमिश्नर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 1 जून से पान मसाला और तंबाकू की एक साथ बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा शनिवार से ही शहर में गुप्त पड़ताल चालू है। वहीं, स्टेट फूड सेफ्टी कमिश्नर ने नोटिस जारी कर रहा हैं कि यह प्रतिबंध ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006’ के तहत लगाया गया है।
यूपी के अलावा तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने भी तंबाकू (Tobacco) और निकोटीन युक्त गुटखा (Gutka) और पान मसाला (Pan Masala) के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से तंबाकू और गुटखा खाने वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बता दें कि तेलंगाना सरकार ने 24 मई से इन प्रोडक्ट्स के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो अगले एक साल तक प्रभावी रहेगा।

एक साल के लिए लगा प्रतिबंध

प्रशासन का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। इसको लेकर राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि ‘यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत लगाया गया है।’
खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा पारित आदेश में कहा गया कि ‘तेलंगाना राज्य में गुटखा/पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इन उत्पादों में तंबाकू और निकोटीन का प्रयोग किया जाता है। उन्हें पाउच, पैकेज, कंटेनर में पैक किया जाता है। तेलंगाना राज्य में 24 मई, 2024 से एक साल के लिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाता है।’
यूपी और तेलंगाना के बाद अब जम्मू-कश्मीर में कटरा प्रशासन ने भी सिगरेट और तंबाकू (Tobacco Gutka Ban) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये बैन माता वैष्णो देवी मंदिर के आस-पास सिगरेट और तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पर लगाया है।
यह भी पढ़ें : YouTube पर सब्सक्राइबर्स के मामले में MrBeast ने मारी बाजी, T-Series को पछाड़ बने नंबर 1 यूट्यूबर
Tags: CM YogiGutkaTelanganaTobacco ProductsUttar Pradesh
Share199Tweet125Share50

Rajni Thakur

Related Posts

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Nepal Flood: नेपाल में चीन सीमा के पास फ्लैश फ्लड की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी...

Next Post
a-delegation-of-indi-alliance-leaders-met-a-bench-of-the-election-commission-of-india-eci-on-sunday-ahead-of-counting

काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग से मिला INDI Alliance, ECI से की ये मांग

wanting-to-marry-salman-khan-a-female-fan-created-a-ruckus-at-his-farm-house-in-panvel-police-arrested-her

Salman Khan के फार्म हाउस के बाहर फीमेल फैन ने काटा हंगामा, करना चाहती थी भाईजान से शादी, पुलिस ने किया अरेस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist