शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पंजाब

Amritsar Crime News: अपनी कब्र खुदती देख घबराकर मां को किया फोन, फिर 3 फीट जमीन के नीचे दबी मिली , पिता फरार

अमृतसर में पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे दफनाने का आरोप है। बेटी ने मौत से पहले मां को गड्ढा खोदने की जानकारी दी थी। पुलिस जांच कर रही है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026
in पंजाब
Share on FacebookShare on Twitter

Amritsar Crime News: पंजाब के अमृतसर जिले के मत्तेवाल थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 19 वर्षीय बेटी नवनीत कौर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। बताया जा रहा है कि हत्या से कुछ समय पहले नवनीत ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसके पिता घर के बाहर गड्ढा खोद रहे हैं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

छह महीने बाहर भेजने की बात

मृतका की मां सरबजीत कौर के मुताबिक, पति के साथ लगातार विवाद और पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह 25 अगस्त को अपने मायके चली गई थीं। 31 अगस्त को बेटी ने फोन करके घबराते हुए गड्ढा खोदे जाने की बात बताई। बातचीत के बाद मां का बेटी से संपर्क नहीं हो सका। जब सरबजीत ने पति से नवनीत के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बेटी को छह महीने के लिए कहीं बाहर भेज दिया है।

RELATED NEWS

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

अगस्त 22, 2026
Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

अगस्त 20, 2026

ताजी मिट्टी से शक

पति के जवाबों से सरबजीत कौर को अनहोनी की आशंका होने लगी। बुधवार को वह मत्तेवाल स्थित अपने घर पहुंचीं। जिस जगह गड्ढा खोदे जाने की बात बेटी ने फोन पर बताई थी, वहां उन्हें ताजी मिट्टी दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह पर जेसीबी से खुदाई शुरू कराई। करीब तीन फीट नीचे खुदाई करने पर नवनीत कौर का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव देखते ही मां बेसुध हो गईं।

बड़ी बहन की लव मैरिज

सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने करीब आठ महीने पहले अपनी पसंद से शादी कर ली थी। इस घटना के बाद से पिता काफी नाराज रहने लगा था। आरोप है कि वह छोटी बेटी नवनीत पर भी किसी युवक से प्रेम संबंध होने का शक करता था। मां के अनुसार, इसी शक और गुस्से में उसने बेटी की हत्या कर दी।

आरोपी की तलाश जारी

मत्तेवाल थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि मां के बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और हत्या के तरीके से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय घर में कौन मौजूद था और हत्या के बाद शव को दफनाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

Tags: Amritsar CrimeMurder casePUNJAB CRIME NEWS
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Gorakhpur Shivkumar Tiwari Murder

Murder Action: गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Gorakhpur Murder:गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस...

Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Murder Mystery: बरेली के भोजीपुरा इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का...

Ashok Valmiki wife murder case

Delhi news : अवैध संबंधों के चलते बनाया ख़ौफनाक प्लान महाकुंभ में पत्नी की हत्या, फिर गुमशुदा दिखाने की थी साजिश

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 22, 2025

Ashok Valmiki wife murder case दिल्ली का अशोक वाल्मीकि अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी नहीं जी रहा...

Next Post
UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर बैंकॉक से लाया

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर बैंकॉक से लाया

New Born Care: क्या नवजात को सीने से लगाने से मिलते है उसको कई फायदे, जानें पूरा सच

New Born Care: क्या नवजात को सीने से लगाने से मिलते है उसको कई फायदे, जानें पूरा सच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist