Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पश्चिम बंगाल

TMC Internal Crisis: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सांसदों को लेकर काकोली घोष के दावे से राजनीति गरमाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के भीतर मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं। सांसद काकोली घोष दस्तीदार के दावों ने पार्टी में टूट की अटकलों को तेज कर दिया है, जबकि नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

by SYED BUSHRA
June 9, 2026
in पश्चिम बंगाल, राजनीति
TMC Internal Crisis West Bengal
Share on FacebookShare on Twitter

TMC Internal Crisis West Bengal:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने पार्टी को एकजुट बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी बीच लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के एक दावे ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।।काकोली घोष दस्तीदार का कहना है कि उनके साथ 20 लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनके समूह को सदन में अलग बैठने की अनुमति दी जाए।

सांसदों के समर्थन को लेकर चर्चा

लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं। ऐसे में यदि 20 सांसद किसी अलग समूह के साथ जाते हैं, तो यह संख्या काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या होने पर दल-बदल कानून से जुड़े कई सवाल भी खड़े हो सकते हैं। हालांकि 20 सांसदों के समर्थन से जुड़ी चिट्ठी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिर भी इस दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

RELATED NEWS

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

June 9, 2026
TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC”  बढ़ी सियासी हलचल

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC” बढ़ी सियासी हलचल

June 4, 2026

ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा

टीएमसी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी पहले ही दावा कर चुके हैं कि पार्टी के अधिकतर विधायक उनके साथ हैं। उनका कहना है कि उनका गुट ही असली तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करता है। बताया जा रहा है कि यह समूह पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव का विरोध कर रहा है। हालांकि यह गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व का सम्मान करता है और चाहता है कि वह पार्टी को मार्गदर्शन देती रहें।

एनडीए को समर्थन देने की चर्चा

कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाला समूह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में कई बैठकों की भी चर्चा हो रही है। वहीं शुभेंदु अधिकारी और कुछ टीएमसी सांसदों के बीच मुलाकात की खबरों ने भी राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि इन बैठकों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

टीएमसी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

इन घटनाक्रमों के बाद टीएमसी के कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि सांसद और विधायक पार्टी के टिकट और ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में यदि कोई नेता पार्टी छोड़ना चाहता है, तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता ने उन्हें टीएमसी के प्रतिनिधि के रूप में चुना था, किसी दूसरे गठबंधन के लिए नहीं। इसलिए पार्टी छोड़कर दूसरी राजनीतिक दिशा में जाना जनता के विश्वास के साथ न्याय नहीं होगा।

बंगाल की राजनीति पर सबकी नजर

कांग्रेस नेताओं ने भी इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नाटक बताया है। उनका कहना है कि चुनाव से पहले जो नेता बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, अब वही एनडीए के करीब दिखाई दे रहे हैं। इस बीच यह भी याद दिलाया जा रहा है कि काकोली घोष दस्तीदार को पहले लोकसभा में टीएमसी के चीफ व्हिप पद से हटाया जा चुका है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के भीतर चल रहा यह विवाद किस दिशा में जाता है।

Tags: TMC Crisiswest bengal politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC”  बढ़ी सियासी हलचल

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC” बढ़ी सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

TMC Internal Political Crisis: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष...

West Bengal BJP Cabinet Expansion

Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार में बर्तन धोने वाली महिला बनी मंत्री, युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

West Bengal BJP Cabinet Expansion : पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार...

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

by Kirtika Tyagi
May 24, 2026

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी...

TMC Resignation News

W B Politics: हार के बाद TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा, धरना प्रदर्शन से विधायक रहे गायब,

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

 TMC Resignation News:West Bengal में चुनावी हार के बाद All India Trinamool Congress के अंदर अब खुलकर नाराजगी दिखाई देने...

Next Post
Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

New Rules, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर और परमिट नवीनीकरण नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, किसको मिलेगी बड़ी राहत

New Rules, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर और परमिट नवीनीकरण नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, किसको मिलेगी बड़ी राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist